IND vs WI Hyderabad T20 Update: भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है। पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया था, जहां श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने जीत हासिल की थी, तो रांची में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की और फिर इंदौर में टीम इंडिया ने जीत के साथ बढ़त बना ली।
IND vs WI 4th T20 Hyderabad Toss Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव भी नहीं हुआ है। सीरीज के पहले और तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, तो रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड 250 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। अब हैदराबाद में जहां वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में बने रहे के इरादे से उतरेगी, तो टीम इंडिया अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ।
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर के चेहरे पर हल्की सी स्माइल देखने को मिली। उन्होंने कहा, “हमें अंदाज़ा है कि पहली पारी में पिच कैसा खेलती है। इसलिए उसी के आधार पर हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हम ऐसी पिचों पर पहले भी खेल चुके हैं। लेकिन ज़ाहिर है, हालात को देखते हुए और ओस न पड़ने की वजह से, खेल थोड़ा कांटे का हो सकता है और पिच पर उछाल भी देखने को मिल सकती है। यह काफी हार्ड है। यह हमारे लिए एक निर्णायक मैच होगा और हमें ऐसी मानसिकता के साथ खेलना होगा कि हम जरा भी लापरवाही न बरतें।”
अय्यर ने बताया कि वेस्टइंडीज़ की टीम कितनी खतरनाक हो सकती है। उन्होंने कहा, “उनके पास नंबर नौ तक बल्लेबाज़ हैं। इसलिए इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि हमें मज़बूत मानसिकता के साथ खेलना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम हर सेशन जीतें। पिछले मैच में हमने जिस तरह का धैर्य दिखाया वह बेहतरीन थी और हम आज भी वैसा ही प्रदर्शन करना चाहते हैं। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।”
Sports – Patrika | CMS


𝐅𝐈𝐑𝐄𝐏𝐎𝐖𝐄𝐑

