जौनपुर में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग:नागरिक संघर्ष मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, फर्जी दस्तावेज से रह रहे
जौनपुर में नागरिक संघर्ष मोर्चा ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा का आरोप है कि ये घुसपैठिए फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज बनवाकर जिले में रह रहे हैं।…

