त्योहारों पर कानपुर से दिल्ली-पटना का सफर हुआ आसान:16 अक्टूबर से चलेगी वंदे भारत स्पेशल, खुर्दा रोड ट्रेन भी आएगी

त्योहारों पर कानपुर से दिल्ली-पटना का सफर हुआ आसान:16 अक्टूबर से चलेगी वंदे भारत स्पेशल, खुर्दा रोड ट्रेन भी आएगी

रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। इसके अलावा खुर्दा रोड से शकूरबस्ती जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन भी कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों पर दिल्ली और अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत के 16 से संचालन की शुरुआत गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को इसके संचालन का निर्णय लिया गया है। नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद 1:35 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी।इसके बाद यह ट्रेन रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालन प्रस्तावित है। पटना से सुबह 10 बजे चलने वाली वंदे भारत शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 5:55 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। खुर्दा रोड-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल भी कानपुर आएगी गाड़ी संख्या 08423 खुर्दा रोड-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर को एक फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन खुर्दा रोड से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। अगले दिन कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी और 1:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन दिल्ली होते हुए रात 8:15 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार, त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *