IND vs WI 4th T20I Records: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 24 रन से शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही उसने सीरीज को भी 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में भले ही भारतीय टीम हार गई, लेकिन इसके साथ ही उसने रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। टीम इंडिया रन चेज में 19.3 ओवर में 223 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह तीसरा सबसे ज्यादा ऑल-आउट टोटल है और दूसरी बार है, जब भारतीय टीम ने यह कारनामा किया है। इसके अलावा इस मैच में कई अन्य बड़े रिकॉर्ड भी बने आइये एक नजर उन सभी कीर्तिमानों पर डालते हैं।
पुरुष टी20 इंटरनेशनल में ऑलआउट होने के बावजूद सबसे बड़े स्कोर
रैंक
टीम
स्कोर
विपक्षी टीम
मैदान
साल
1
तुर्किये
237 रन
बुल्गारिया
सोफिया
2025
2
न्यूजीलैंड
225 रन
भारत
तिरुवनंतपुरम
2026
3
भारत
223 रन
वेस्टइंडीज
हैदराबाद
2026
4
भारत
223 रन
वेस्टइंडीज
इंदौर
2026
5
कनाडा
219 रन
बहामास
किंग सिटी (NE)
2025
West Indies level the series 2-2.
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.