पिता ने 2 महीने की बेटी का गला घोंट दफनाया:भाई बोला-15 दिन पहले मां को घर से निकाला; आरोपी गिरफ्तार

पिता ने 2 महीने की बेटी का गला घोंट दफनाया:भाई बोला-15 दिन पहले मां को घर से निकाला; आरोपी गिरफ्तार

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील क्षेत्र में दो महीने की मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची के भाई ने पिता पर आरोप लगाया। बेटे के अनुसार पिता संतोष आदिवासी ने बच्ची के शव को घर के पास नीम के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। बच्ची के भाई भरत आदिवासी की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। भाई ने गला दबाकर हत्या करने की बात बताई पृथ्वीपुर थाना प्रभारी गौरव राजोरिया के मुताबिक भाई ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संतोष ने 1 अक्टूबर को बहन की हत्या कर दी। भाई के अनुसार बच्ची घर में लेटी हुई थी। इसी दौरान पिता ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर के पास नीम के पेड़ के नजदीक गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाला सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उस स्थान की जांच की, जहां बच्ची को दफन किए जाने की जानकारी मिली थी। गड्ढा खुदवाकर बच्ची का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि पुलिस अधिकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाने के कारण होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी संतोष आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। भाई बोला-15 दिन पहले मां को घर से निकाला भाई ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने करीब 15 दिन पहले उसकी मां के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। आरोप है कि इसके बाद पिता बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। भाई के मुताबिक परिवार में उसके अलावा पांच अन्य बच्चे हैं और उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने भाई से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बच्ची का शव बरामद किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस बच्ची की मौत के साथ परिवार से जुड़े अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *