अशोकनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो-बाइक को टक्कर मारी:ऑटो चालक का पैर-हाथ टूटा, 16 साल का बाइक सवार किशोर भी घायल हुआ

अशोकनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो-बाइक को टक्कर मारी:ऑटो चालक का पैर-हाथ टूटा, 16 साल का बाइक सवार किशोर भी घायल हुआ

अशोकनगर-चंदेरी रोड पर मनकपुर के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद कार पास से गुजर रही बाइक से भी जा भिड़ी। हादसे में ऑटो चालक सुनील अहिरवार और 16 वर्षीय बाइक सवार अभिषेक घायल हो गए। दोनों को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ऑटो में घुस गया। ऑटो चालक सुनील पुत्र सरदार सिंह अहिरवार, निवासी लखेरी बसारती, सीट पर ही फंस गया। उसके एक पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि हाथ की हड्डी भी टूट गई। भाई चला रहा था बाइक, 16 वर्षीय अभिषेक घायल दूसरा घायल अभिषेक पुत्र वीर सिंह अहिरवार, निवासी तारई मोहरी है। हादसे के समय बाइक उसका भाई चला रहा था। बाइक चालक को चोट नहीं आई, जबकि पीछे बैठे अभिषेक को चोट लगी। जानकारी के अनुसार कार चंदेरी से अशोकनगर की ओर आ रही थी। वहीं ऑटो और बाइक सवार अशोकनगर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। हादसा मनकपुर के पास पुलिया के मोड़ पर हुआ। कार मौके पर छोड़कर भागा चालक हादसे के बाद कार चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को डायल-112 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *