‘मार्जिन मनी देकर आते हैं अधिकारी, फिर निकालते हैं पैसा’:PWD पोस्टिंग पर विधायक अभय मिश्रा का गंभीर आरोप, बोले- पोस्टिंग व्यवस्था में ही भ्रष्टाचार की जड़
रीवा में लोक निर्माण विभाग यानी PWD में अधिकारियों की पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार को लेकर सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि विभाग में अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार दिलाने के लिए बड़े स्तर पर कथित लेनदेन…

