दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला:पति समेत 7 लोगों पर केस दर्ज, कार और 5 लाख रुपए की मांग करने का आरोप

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला:पति समेत 7 लोगों पर केस दर्ज, कार और 5 लाख रुपए की मांग करने का आरोप

प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता प्रीती मौर्या ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की। प्रीती के अनुसार, उसकी शादी 26 नवंबर 2024 को रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के सवैया हसन गांव निवासी पंकज कुमार मौर्य से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन और व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2 जून 2025 को ससुराल वालों ने उसके हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से पीटा और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाने के बाद उसे मायके के पास छोड़ दिया गया और कहा गया कि दहेज की मांग पूरी होने पर ही वापस आने दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर प्रीती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद नवाबगंज पुलिस ने पति पंकज कुमार मौर्य, ससुर राम भवन मौर्य, सास मधुर मौर्य सहित सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *