एटा में कार-ई-रिक्शा टक्कर, एक बुजुर्ग की मौत:दो अन्य घायल, कार विद्युत पोल से टकराई

एटा में कार-ई-रिक्शा टक्कर, एक बुजुर्ग की मौत:दो अन्य घायल, कार विद्युत पोल से टकराई

एटाके बागवाला थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जीसुखपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा एटा की ओर से आ रहा था, जबकि तेज रफ्तार कार अलीगंज से एटा की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल ई-रिक्शा सवारों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ब्रजकिशोर पुत्र भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक पुत्र राम प्रकाश और अनिल पुत्र रामकृपाल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतक ब्रजकिशोर के बेटे मुकेश बाबू ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने उनके पिता के ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उन्होंने पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने और डॉक्टरों द्वारा उनके पिता को मृत घोषित करने की जानकारी दी। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *