जहानाबाद में दरधा नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, जहानाबाद के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। जिला गंगा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी को नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। अभियान के तहत वार्ड संख्या-18 स्थित मुख्य सड़क (पटना-गया मार्ग) पर जाफरगंज पुल के समीप संगम घाट सहित उन सभी वार्डों में नदी किनारों की साफ-सफाई की जा रही है, जहां से दरधा नदी गुजरती है। नगर परिषद की टीम ने अभियान शुरुआत किया कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद जहानाबाद ने सफाई निरीक्षक रौशन कुमार को प्रत्येक शनिवार को सफाई कार्य सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। नगर परिषद की टीम ने इस विशेष सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में, आज वार्ड संख्या-18 स्थित दरधा नदी के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर इस अभियान की निगरानी जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, अमित कुमार ने की, जिनकी उपस्थिति में नगर परिषद की टीम ने साफ-सफाई का कार्य किया। दुकानदार नदी किनारे कूड़ा-कचरा न फेकें सफाई अभियान के दौरान यह देखा गया कि नारियल पानी पीने के बाद दुकानदार बड़ी मात्रा में अपशिष्ट नदी किनारे फेंक देते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए, जिला परियोजना पदाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों को भविष्य में नदी किनारे कूड़ा-कचरा न फेंकने की हिदायत दी। नदी में कूड़ा-कचरा न डालने को लेकर स्थानीय युवा और स्काउट गाइड की टीम द्वारा लोगों में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर परिषद की टीम द्वारा नदी किनारे लगातार साफ-सफाई की जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और नदी किनारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं। जहानाबाद में दरधा नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, जहानाबाद के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। जिला गंगा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी को नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। अभियान के तहत वार्ड संख्या-18 स्थित मुख्य सड़क (पटना-गया मार्ग) पर जाफरगंज पुल के समीप संगम घाट सहित उन सभी वार्डों में नदी किनारों की साफ-सफाई की जा रही है, जहां से दरधा नदी गुजरती है। नगर परिषद की टीम ने अभियान शुरुआत किया कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद जहानाबाद ने सफाई निरीक्षक रौशन कुमार को प्रत्येक शनिवार को सफाई कार्य सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। नगर परिषद की टीम ने इस विशेष सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में, आज वार्ड संख्या-18 स्थित दरधा नदी के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर इस अभियान की निगरानी जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, अमित कुमार ने की, जिनकी उपस्थिति में नगर परिषद की टीम ने साफ-सफाई का कार्य किया। दुकानदार नदी किनारे कूड़ा-कचरा न फेकें सफाई अभियान के दौरान यह देखा गया कि नारियल पानी पीने के बाद दुकानदार बड़ी मात्रा में अपशिष्ट नदी किनारे फेंक देते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए, जिला परियोजना पदाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों को भविष्य में नदी किनारे कूड़ा-कचरा न फेंकने की हिदायत दी। नदी में कूड़ा-कचरा न डालने को लेकर स्थानीय युवा और स्काउट गाइड की टीम द्वारा लोगों में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर परिषद की टीम द्वारा नदी किनारे लगातार साफ-सफाई की जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और नदी किनारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं।


