सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा की तारीखें घोषित, ऐसे डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल

सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा की तारीखें घोषित, ऐसे डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल

ICAI CA Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल सितंबर और नवंबर 2026 के सेशन में होने वाली फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। सीए की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स काफी समय से इन तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जो भी कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर पूरी डेट शीट आसानी से चेक कर सकते हैं।

फाउंडेशन और इंटरमीडिएट एग्जाम की तारीखें

इंस्टीट्यूट ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक, सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं सितंबर महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएंगी।

  • सीए फाउंडेशन परीक्षा: सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
  • सीए इंटरमीडिएट परीक्षा: इंटरमीडिएट परीक्षा के शेड्यूल की बात करें तो इसे दो ग्रुप में बांटा गया है। इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 1, 3 और 6 सितंबर को तय की गई हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट ग्रुप 2 की परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर 2026 को देश भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर कंडक्ट कराई जाएगी।

नवंबर में होगी सीए फाइनल परीक्षा

सीए फाइनल कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 2, 4 और 6 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद फाइनल ग्रुप 2 की परीक्षाएं शुरू होंगी जो 9, 11 और 13 नवंबर 2026 तक चलेंगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों को अच्छी तरह नोट कर लें ताकि।

ऐसे डाउनलोड करें सीए एग्जाम की डेटशीट

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर इम्पोर्टेंट अनाउंसमेंट वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां सीए एग्जामिनेशंस सितंबर 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परीक्षा की पूरी डेटशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • आप इसे सेव कर सकते हैं और अपनी सुविधा के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर भी अपने पास संभाल कर रख सकते हैं।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी को पूरी लगन के साथ जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *