जबलपुर क्रूज एक्सीडेंट के बाद बक्सर प्रशासन अलर्ट:रामरेखा घाट पर नाविकों को निर्देश, लाइफ जैकेट अनिवार्य

जबलपुर क्रूज एक्सीडेंट के बाद बक्सर प्रशासन अलर्ट:रामरेखा घाट पर नाविकों को निर्देश, लाइफ जैकेट अनिवार्य

मध्य प्रदेश के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे के बाद बक्सर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इस हादसे में करीब 13 लोगों की मौत के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में भी यात्री नावों की सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में बक्सर के प्रमुख घाटों पर विशेष निगरानी शुरू की गई है। रविवार को सदर एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पाण्डेय ने रामरेखा घाट का दौरा किया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नाविकों, पंडा समाज तथा स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए बैठक के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब किसी भी यात्री को बिना लाइफ जैकेट के नाव या स्टीमर पर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी नाविकों को अपनी नावों पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट रखने और यात्रियों को इसे पहनाना अनिवार्य करने को कहा गया है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से किसी भी संभावित हादसे के दौरान जान-माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तेज हवा चलने पर नावों का परिचालन तुरंत रोक दिया जाएगा एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि खराब मौसम या तेज हवा चलने की स्थिति में नावों का परिचालन तुरंत रोक दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, एसडीपीओ गौरव पांडेय ने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को भी घाटों पर सतर्क रहने और नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है। बैठक में पंडा समाज और नाविकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने घाट पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे के बाद बक्सर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इस हादसे में करीब 13 लोगों की मौत के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में भी यात्री नावों की सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में बक्सर के प्रमुख घाटों पर विशेष निगरानी शुरू की गई है। रविवार को सदर एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पाण्डेय ने रामरेखा घाट का दौरा किया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नाविकों, पंडा समाज तथा स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए बैठक के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब किसी भी यात्री को बिना लाइफ जैकेट के नाव या स्टीमर पर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी नाविकों को अपनी नावों पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट रखने और यात्रियों को इसे पहनाना अनिवार्य करने को कहा गया है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से किसी भी संभावित हादसे के दौरान जान-माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तेज हवा चलने पर नावों का परिचालन तुरंत रोक दिया जाएगा एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि खराब मौसम या तेज हवा चलने की स्थिति में नावों का परिचालन तुरंत रोक दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, एसडीपीओ गौरव पांडेय ने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को भी घाटों पर सतर्क रहने और नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है। बैठक में पंडा समाज और नाविकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने घाट पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *