औरंगाबाद में 240 लीटर स्प्रिट बरामद:उत्पाद विभाग की टीम ने एरका चेकपोस्ट पर कार्रवाई की, दो शराब तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

औरंगाबाद में 240 लीटर स्प्रिट बरामद:उत्पाद विभाग की टीम ने एरका चेकपोस्ट पर कार्रवाई की, दो शराब तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। स्पिरिट लदी एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। इस दौरान गाड़ी पर सवार दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर आज एनएच-139 पथ स्थित एरका चेकपोस्ट के पास की गई। एसआई किशन कुमार और एएसआई सूर्यदेव कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के छतरपुर क्षेत्र से एक बोलेरो गाड़ी में स्पिरिट लादकर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने एरका चेकपोस्ट के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। दक्षिण दिशा से आ रहे सभी चार पहिया वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी। बोलेरो में छिपा कर रखा गया था इसी क्रम में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर छिपाकर रखे गए छह प्लास्टिक के गैलनों से कुल 240 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। इसके बाद मौके पर ही गाड़ी सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान झारखंड के छतरपुर बाजार निवासी प्रेम कुमार चौधरी और रोहतास जिले के दरिहट निवासी शंकर राम के रूप में की गई है। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि दोनों झारखंड से स्पिरिट लेकर औरंगाबाद होते हुए रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन की ओर जा रहे थे, जहां इसका उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बिहार राज्य मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब्त किए गए गाड़ी को भी कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शराब माफिया बाहरी राज्यों जैसे पंजाब और हरियाणा से बड़े पैमाने पर स्पिरिट लाकर झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में उसका भंडारण करते हैं। इसके बाद अवसर मिलने पर उसे बिहार में खपाने के लिए सप्लाई किया जाता है। उत्पाद विभाग की टीम इस तरह के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। स्पिरिट लदी एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। इस दौरान गाड़ी पर सवार दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर आज एनएच-139 पथ स्थित एरका चेकपोस्ट के पास की गई। एसआई किशन कुमार और एएसआई सूर्यदेव कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के छतरपुर क्षेत्र से एक बोलेरो गाड़ी में स्पिरिट लादकर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने एरका चेकपोस्ट के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। दक्षिण दिशा से आ रहे सभी चार पहिया वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी। बोलेरो में छिपा कर रखा गया था इसी क्रम में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर छिपाकर रखे गए छह प्लास्टिक के गैलनों से कुल 240 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। इसके बाद मौके पर ही गाड़ी सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान झारखंड के छतरपुर बाजार निवासी प्रेम कुमार चौधरी और रोहतास जिले के दरिहट निवासी शंकर राम के रूप में की गई है। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि दोनों झारखंड से स्पिरिट लेकर औरंगाबाद होते हुए रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन की ओर जा रहे थे, जहां इसका उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बिहार राज्य मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब्त किए गए गाड़ी को भी कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शराब माफिया बाहरी राज्यों जैसे पंजाब और हरियाणा से बड़े पैमाने पर स्पिरिट लाकर झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में उसका भंडारण करते हैं। इसके बाद अवसर मिलने पर उसे बिहार में खपाने के लिए सप्लाई किया जाता है। उत्पाद विभाग की टीम इस तरह के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *