Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

अंबिकापुर. शहर के बनारस मार्ग पर भगवानपुर से लगे कमोदा विहार रिसॉर्ट के संचालक द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया गया था। उक्त अतिक्रमण को सोमवार की सुबह प्रशासन ने बुलडोजर (Bulldozer Action Video) चलाकर हटा दिया। सुबह करीब 6 बजे शुरु हुई कार्रवाई 4 घंटे तक चली। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने बेजा कब्जा कर बनाए गए शेड, बाउंड्री और कमरों को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान संचालकों ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई पूरी कर ली।

रिसॉर्ट संचालक द्वारा करीब 45 डिसमिल सरकारी जमीन (Bulldozer Action Video) पर कब्जा कर निर्माण कराया गया था। वहीं कार्रवाई के दौरान दूसरे व्यक्ति के कब्जे वाले हिस्से को मिलाकर कुल करीब 65 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने शनिवार को जमीन की मार्किंग की थी।

Bulldozer action, Bulldozer action video, Komoda vihar
Bulldozer run on Kamoda vihar resort encroachment (Photo- Patrika)

उस समय रिसॉर्ट संचालकों ने 2 दिन की मोहलत मांगी थी। इसके बाद टीम लौट गई थी, लेकिन तय समय में कब्जा नहीं हटाए जाने पर सोमवार को प्रशासन दोबारा बुलडोजर (Bulldozer Action Video) लेकर पहुंचा और कार्रवाई की गई।

‘नोटिस के बाद की गई कार्रवाई’

एसडीएम वन सिंह नेताम ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला (Bulldozer Action Video) तहसीलदार न्यायालय में चल रहा था। जांच में कब्जा सही पाए जाने पर धारा 248 के तहत बेदखली नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।

Bulldozer action on Kamoda Vihar encroachment

शासकीय उपयोग के लिए भूमि आवंटित

एसडीएम ने बताया कि दोबारा कब्जा (Bulldozer Action Video) न हो, इसके लिए जमीन को सरकारी उपयोग में लाया जाएगा। यहां आंगनबाड़ी सहित अन्य शासकीय उपयोग के लिए भूमि आबंटित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Bulldozer action, Bulldozer action video, Kamoda vihar resort
Bulldozer action on Kamoda vihar rooms (Photo- Patrika)

Bulldozer Action Video: पुनर्वास की जमीन पर बना है रिसॉर्ट

बताया जा रहा है कि कमोदा रिसॉर्ट (Bulldozer Action Video) पुनर्वास की जमीन पर संचालित है। मामले में एक भू-स्वामी दीपक राय ने जमीन की रजिस्ट्री को लेकर भी शिकायत की है। इसकी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट और उसका लॉन रजिस्ट्री की जमीन पर संचालित पाया गया है, जबकि शेड और बाउंड्री के जिस हिस्से में अतिक्रमण मिला, उसे हटाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *