‘भैया, हमें झालमुड़ी खिलाओ’: पीएम मोदी का देसी अंदाज देख भड़कीं ममता बनर्जी, बताया- स्क्रिप्टेड ड्रामा

‘भैया, हमें झालमुड़ी खिलाओ’: पीएम मोदी का देसी अंदाज देख भड़कीं ममता बनर्जी, बताया- स्क्रिप्टेड ड्रामा

PM Modi Street Food Video: पीएम मोदी ने ​रविवार को एक के बाद एक चार (पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर और बिश्नुपुर) चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी का काफिला झाड़ग्राम के कॉलेज मोड़ पर अचानक ठहर गया। 

PM Modi Jhalmuri Jhargram: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में सड़क किनारे एक छाटी से दुकान पर रूककर झालपुरी खाई। अब इसको लेकर बंगाल की राजनीति तेज हो गई है। पीएम मोदी का यह देशी अंदाज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राय नहीं आया। सीएम ममता ने प्रधानमंत्री मोदी के इस अनौपचारिक ठहराव को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे एक ड्रामा करार दिया है। इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सब चुनाव के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे है। भोलीभाली जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने मकसद में कभी सफल नहीं होगी।

पीएम मोदी ने 10 रुपये में खरीदी झालमुरी

आपको बता दें ​कि ​रविवार को पीएम मोदी ने एक के बाद एक चार (पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर और बिश्नुपुर) चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी का काफिला झाड़ग्राम के कॉलेज मोड़ पर अचानक ठहर गया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक वहां मौजूद एक स्थानीय दुकानदार से 10 रुपये में झालमुरी मांगी। प्रधानमंत्री ने इसका नकद भुगतान किया और आसपास खडत्रे लोगों में बांट दी। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से हल्के-फुल्के अंदाज में स्थानीय लोगों से बात की।

‘सब कुछ डालिए, बस नमक छोड़कर’

प्रधानमंत्री मोदी के साथ वहां पर सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। उन्होंने दुकानदार को पैसे देने लगे तो पहले उसने मना कर दिया, लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि अपने सामान के पैसे लेना चाहिए। दुकानदार ने प्रधानमंत्री से पूछा कि इसमें क्या क्या सामग्री डालनी है, तो उन्होंने कहा कि सब कुछ डालिए, लेकिन नमक छोड़ दीजिए। उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों से नमक नहीं डालने की बात कही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

झालमुरी का स्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के बिजी कार्यक्रम के बीच झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुरी का आनंद लिया। अब सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *