गयाजी में भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन को मार डाला। उसके आचरण पर शक था, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची। महिला का शव सिंगरा स्थान पहाड़ी के पास मिला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लियाहै। बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है। डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि घटना 4 अप्रैल 2026 की है। रामपुर थाना को सूचना मिली थी कि पहाड़ी के पास एक महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके को घेरा गया। साक्ष्य सुरक्षित किए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेजा गया। इस मामले में रामपुर थाना कांड संख्या 193/26 दर्ज कर जांच शुरू हुई। छापेमारी कर आरोपी को दबोचा मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम बनाई। टीम का नेतृत्व नगर-2 के डीएसपी को दिया गया। रामपुर थाना पुलिस और तकनीकी शाखा को भी इसमें जोड़ा गया। इसके बाद लगातार छापेमारी शुरू हुई। आखिरकार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। परिवार की समाज में बदनामी का डर गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है। वह शेरघाटी थाना क्षेत्र के दक्षिण खाप गांव का रहने वाला है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासा हुए। आरोपी ने बताया कि शादीशुदा बहन के आचरण को लेकर वह नाराज था। उसे लगा कि इससे परिवार की समाज में बदनामी हो रही है। इसी गुस्से में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। गले में रस्सी डालकर मार डाला पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी बहन को बहला-फुसलाकर सिंगरा स्थान ले गया। वहां गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। चेहरा पर तेजाब डाल दिया था। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। गयाजी में भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन को मार डाला। उसके आचरण पर शक था, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची। महिला का शव सिंगरा स्थान पहाड़ी के पास मिला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लियाहै। बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है। डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि घटना 4 अप्रैल 2026 की है। रामपुर थाना को सूचना मिली थी कि पहाड़ी के पास एक महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके को घेरा गया। साक्ष्य सुरक्षित किए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेजा गया। इस मामले में रामपुर थाना कांड संख्या 193/26 दर्ज कर जांच शुरू हुई। छापेमारी कर आरोपी को दबोचा मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम बनाई। टीम का नेतृत्व नगर-2 के डीएसपी को दिया गया। रामपुर थाना पुलिस और तकनीकी शाखा को भी इसमें जोड़ा गया। इसके बाद लगातार छापेमारी शुरू हुई। आखिरकार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। परिवार की समाज में बदनामी का डर गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है। वह शेरघाटी थाना क्षेत्र के दक्षिण खाप गांव का रहने वाला है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासा हुए। आरोपी ने बताया कि शादीशुदा बहन के आचरण को लेकर वह नाराज था। उसे लगा कि इससे परिवार की समाज में बदनामी हो रही है। इसी गुस्से में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। गले में रस्सी डालकर मार डाला पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी बहन को बहला-फुसलाकर सिंगरा स्थान ले गया। वहां गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। चेहरा पर तेजाब डाल दिया था। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।


