भाजपा शहर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन:एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भाजपा शहर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन:एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

करौली। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में होने वाली मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक के तहत आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, योगी, अजय पाल जादौन और मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री आरती वैसला शामिल थे।
बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं से धरती मां के नाम कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। इसके तहत पुराने आरटीओ ऑफिस के पीछे स्थित विजय हनुमानजी की बगीची में पौधारोपण किया गया। प्रत्येक कार्यकर्ता ने एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
इसके अतिरिक्त, 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस को लेकर भी चर्चा की गई। मंडल स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर निवर्तमान जिला महामंत्री धीरेंद्र वैसला, मंडल महामंत्री आशीष जैन एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष विक्की गुरु, धनसिंह चौहान, मुकेश कुशवाह, महिला मोर्चा जिला संयोजक विद्या वैष्णव, गिरधारी शर्मा, कुलदीप पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *