मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद बीपीएससी TRE-4 में पूर्व निर्धारित डेढ़ लाख शिक्षक बहाली सीटों को घटाकर 20 हजार करने और फिलहाल नोटिफिकेशन जारी न करने के निर्णय से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इसी मुद्दे पर शनिवार शाम 5 बजे सहरसा के पटेल मैदान स्थित बाढ़ आश्रय स्थल पर बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों की बैठक हुई। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि एनएसयूआई सहरसा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसका संचालन किया। बैठक में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्येक वर्ष केवल 20 हजार सीटों पर शिक्षक भर्ती का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है, लेकिन पूर्व में घोषित डेढ़ लाख शिक्षक बहाली को तीन वर्षों तक लंबित रखना दर्शाता है कि राज्य में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मात्र 20 हजार सीटों पर बहाली करना छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है, जिसका बीपीएससी अभ्यर्थी विरोध करते हैं। एनएसयूआई सहरसा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बैठक में छात्रों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। आगामी 1 जून को दोपहर 1 बजे से हजारों छात्रों की भागीदारी के साथ “बेरोजगार आक्रोश मार्च सह कलेक्ट्रेट घेराव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह मार्च जिला परिषद प्रांगण से शुरू होकर डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, रविदास चौक, चंद्रशेखर आजाद चौक और अंबेडकर चौक होते हुए इंदिरा चौक के रास्ते कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा। इसमें बड़ी संख्या में बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थी शामिल होंगे। छात्रों की मुख्य मांग है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन पूर्व निर्धारित डेढ़ लाख सीटों के आधार पर तुरंत जारी किया जाए। ऐसा न होने पर चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद बीपीएससी TRE-4 में पूर्व निर्धारित डेढ़ लाख शिक्षक बहाली सीटों को घटाकर 20 हजार करने और फिलहाल नोटिफिकेशन जारी न करने के निर्णय से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इसी मुद्दे पर शनिवार शाम 5 बजे सहरसा के पटेल मैदान स्थित बाढ़ आश्रय स्थल पर बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों की बैठक हुई। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि एनएसयूआई सहरसा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसका संचालन किया। बैठक में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्येक वर्ष केवल 20 हजार सीटों पर शिक्षक भर्ती का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है, लेकिन पूर्व में घोषित डेढ़ लाख शिक्षक बहाली को तीन वर्षों तक लंबित रखना दर्शाता है कि राज्य में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मात्र 20 हजार सीटों पर बहाली करना छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है, जिसका बीपीएससी अभ्यर्थी विरोध करते हैं। एनएसयूआई सहरसा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बैठक में छात्रों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। आगामी 1 जून को दोपहर 1 बजे से हजारों छात्रों की भागीदारी के साथ “बेरोजगार आक्रोश मार्च सह कलेक्ट्रेट घेराव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह मार्च जिला परिषद प्रांगण से शुरू होकर डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, रविदास चौक, चंद्रशेखर आजाद चौक और अंबेडकर चौक होते हुए इंदिरा चौक के रास्ते कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा। इसमें बड़ी संख्या में बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थी शामिल होंगे। छात्रों की मुख्य मांग है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन पूर्व निर्धारित डेढ़ लाख सीटों के आधार पर तुरंत जारी किया जाए। ऐसा न होने पर चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।


