BPSC 71st Mains Admit Card: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

BPSC 71st Mains Admit Card: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं मेन्स एग्जाम प्रतियोगिता परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, 17 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। मेन्स एग्जाम के लिए सफल घोषित किए गए कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 1,264 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

BPSC 71st CCE Main Exam Date: परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी

आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, वर्तमान में जारी एडमिट कार्ड में की विस्तृत जानकारी के बजाय कोड दिए गए होंगे। परीक्षा केंद्र कोड से संबंधित विस्तृत विवरण कैंडिडेट्स को 22 अप्रैल 2026 से उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

BPSC 71st mains Admit Card Direct Link: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन में जाकर अपना रजिस्टर्ड यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद ’71st CCE Written Examination Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दिए गए विवरणों की जांच करें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

BPSC 71st CCE mains Admit Card 2026: सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान

  • आईडी प्रूफ: अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य है।
  • समय का पालन: रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है, देरी होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।

https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login

BPSC 1264 Vacancies Update: चयन प्रक्रिया का अगला पड़ाव

बीपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- प्रिलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू।

  • नवंबर 2025 में घोषित हुए प्रिलिम्स एग्जाम के नतीजों में कुल 14,261 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाया गया था।
  • अब ये कैंडिडेट्स मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, जिसे पास करने वालों को अंतिम चरण यानी इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *