पूर्णिया में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। लड़की कटिहार की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। जब वो वहां पहुंची तो उसने अपने 2 दोस्तों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की और लड़के की पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी रौनक से बातचीत लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया, मैं कटिहार में रहती हूं। 1 साल पहले रौनक नाम के लड़के से मेरी इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। उसने मुझे 13 मई को कटिहार से पूर्णिया बुलाया था। मैं उसके कहने पर पूर्णिया पहुंच गई। रौनक ने कहा, अंदली चौक पर खड़े रहो मैं लेने आता हूं। मैं उसका वहीं इंतजार करने लगी। तभी रौनक सिल्वर कलर की अर्टिगा कार से पहुंचा। उसके साथ गाड़ी में 2 दोस्त मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद सिराज भी थे। मैं रौनक पर विश्वास करती थी। गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद वो लोग मुझे एक गैराज में ले गए। मेरे बॉयफ्रेंड रौनक ठाकुर और मोहम्मद मुन्ना ने मेरे साथ गैंगरेप किया। फिर दोनों गैराज के बाहर गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद सिराज अंदर आया। वो मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। इसी दौरान मैंने हिम्मत दिखाई और वहां से भाग गई। पुलिस की गाड़ी देखकर मदद मांगी गैराज से भागते-भागते में भीड़-भाड़ वाले इलाके में आ गई ताकि सुरक्षित रहूं। पूर्णिया में किसी को नहीं जानती थी। शाम तक मैं इधर-उधर घूमते रही। मैं घर वालों को बोलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही थी। देर रात शहर की सड़कों पर घबराई घुमती रही। मुझे उसे समझ नहीं आ रहा था कि किससे मदद मांगूं। रात के डेढ़ बजे गए थे। सड़कें सुनसान थींं। इसी दौरान मुझे पुलिस की गाड़ी दिखी। मैं भागकर पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना पुलिस के बताई। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। आसपास के इलाकों में छापेमारी तेज कर दी। इसी दौरान पुलिस को तीनों लड़कों के बारे में इनपुट मिला। इसके बाद पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है। जिसका नंबर (BR11PA7406) है। आरोपियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं। पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया, पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम मौके पर पहुंची और कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। लड़की कटिहार की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। जब वो वहां पहुंची तो उसने अपने 2 दोस्तों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की और लड़के की पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी रौनक से बातचीत लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया, मैं कटिहार में रहती हूं। 1 साल पहले रौनक नाम के लड़के से मेरी इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। उसने मुझे 13 मई को कटिहार से पूर्णिया बुलाया था। मैं उसके कहने पर पूर्णिया पहुंच गई। रौनक ने कहा, अंदली चौक पर खड़े रहो मैं लेने आता हूं। मैं उसका वहीं इंतजार करने लगी। तभी रौनक सिल्वर कलर की अर्टिगा कार से पहुंचा। उसके साथ गाड़ी में 2 दोस्त मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद सिराज भी थे। मैं रौनक पर विश्वास करती थी। गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद वो लोग मुझे एक गैराज में ले गए। मेरे बॉयफ्रेंड रौनक ठाकुर और मोहम्मद मुन्ना ने मेरे साथ गैंगरेप किया। फिर दोनों गैराज के बाहर गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद सिराज अंदर आया। वो मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। इसी दौरान मैंने हिम्मत दिखाई और वहां से भाग गई। पुलिस की गाड़ी देखकर मदद मांगी गैराज से भागते-भागते में भीड़-भाड़ वाले इलाके में आ गई ताकि सुरक्षित रहूं। पूर्णिया में किसी को नहीं जानती थी। शाम तक मैं इधर-उधर घूमते रही। मैं घर वालों को बोलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही थी। देर रात शहर की सड़कों पर घबराई घुमती रही। मुझे उसे समझ नहीं आ रहा था कि किससे मदद मांगूं। रात के डेढ़ बजे गए थे। सड़कें सुनसान थींं। इसी दौरान मुझे पुलिस की गाड़ी दिखी। मैं भागकर पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना पुलिस के बताई। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। आसपास के इलाकों में छापेमारी तेज कर दी। इसी दौरान पुलिस को तीनों लड़कों के बारे में इनपुट मिला। इसके बाद पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है। जिसका नंबर (BR11PA7406) है। आरोपियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं। पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया, पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम मौके पर पहुंची और कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।


