किशनगंज में भीषण गर्मी के बीच नकली पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का कारोबार तेजी से फैल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नामी कंपनियों के नाम पर नकली पानी बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कई दुकानदार ग्राहकों को प्रसिद्ध कंपनियों के पानी की बोतल बताकर लोकल या संदिग्ध ब्रांड का पानी बेच रहे हैं। बोतलों की पैकिंग और डिजाइन इस तरह तैयार की जाती है कि आम लोग असली और नकली में अंतर नहीं कर पाते। खासकर यात्रियों और बाहर से आने वाले लोगों को आसानी से भ्रमित कर उनसे अधिक कीमत वसूली जा रही है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ी गर्मी बढ़ने के साथ पैकेज्ड पानी की मांग में भी तेजी आई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग बिना गुणवत्ता जांच और मानक के पानी की सप्लाई कर रहे हैं। शहर के कई इलाकों में छोटे प्लांटों में पानी भरकर ब्रांडेड कंपनियों जैसा लेबल लगाकर बाजार में आपूर्ति किए जाने की चर्चा है। ऐसे पानी की शुद्धता को लेकर कोई प्रमाण नहीं होता। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राहक जब किसी बड़े ब्रांड का पानी मांगते हैं, तो उन्हें उसी जैसी दिखने वाली दूसरी बोतल पकड़ा दी जाती है। कई बार ग्राहक जल्दबाजी में बिना देखे ही पानी खरीद लेते हैं। लोगों ने प्रशासन से इसकी जांच कराने और नकली पानी बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अस्वच्छ पानी पीने से बिमार हो रहे लोग स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अस्वच्छ पानी पीने से डायरिया, उल्टी, पेट दर्द, टाइफाइड और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने पर लोग अधिक मात्रा में पैकेज्ड पानी खरीदते हैं, ऐसे में नकली और दूषित पानी सीधे स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। किशनगंज में भीषण गर्मी के बीच नकली पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का कारोबार तेजी से फैल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नामी कंपनियों के नाम पर नकली पानी बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कई दुकानदार ग्राहकों को प्रसिद्ध कंपनियों के पानी की बोतल बताकर लोकल या संदिग्ध ब्रांड का पानी बेच रहे हैं। बोतलों की पैकिंग और डिजाइन इस तरह तैयार की जाती है कि आम लोग असली और नकली में अंतर नहीं कर पाते। खासकर यात्रियों और बाहर से आने वाले लोगों को आसानी से भ्रमित कर उनसे अधिक कीमत वसूली जा रही है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ी गर्मी बढ़ने के साथ पैकेज्ड पानी की मांग में भी तेजी आई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग बिना गुणवत्ता जांच और मानक के पानी की सप्लाई कर रहे हैं। शहर के कई इलाकों में छोटे प्लांटों में पानी भरकर ब्रांडेड कंपनियों जैसा लेबल लगाकर बाजार में आपूर्ति किए जाने की चर्चा है। ऐसे पानी की शुद्धता को लेकर कोई प्रमाण नहीं होता। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राहक जब किसी बड़े ब्रांड का पानी मांगते हैं, तो उन्हें उसी जैसी दिखने वाली दूसरी बोतल पकड़ा दी जाती है। कई बार ग्राहक जल्दबाजी में बिना देखे ही पानी खरीद लेते हैं। लोगों ने प्रशासन से इसकी जांच कराने और नकली पानी बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अस्वच्छ पानी पीने से बिमार हो रहे लोग स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अस्वच्छ पानी पीने से डायरिया, उल्टी, पेट दर्द, टाइफाइड और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने पर लोग अधिक मात्रा में पैकेज्ड पानी खरीदते हैं, ऐसे में नकली और दूषित पानी सीधे स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है।


