1000 रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार:4 साल से फरार था, ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र’ में पकड़ा गया

1000 रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार:4 साल से फरार था, ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र’ में पकड़ा गया

डूंगरपुर में ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02’ के तहत चितरी थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे एक हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। चितरी थाना अधिकारी रतनलाल जटिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहसिक (30) पुत्र इस्माईल मुल्तानी के रूप में हुई है। वह गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा टाउन स्थित चांद टेकरी का निवासी है। पुलिस के अनुसार, मोहसिक सागवाड़ा के एसीजेएम न्यायालय में लंबित एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था और वह लगातार पुलिस से बच रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गुजरात जाने के लिए सरथूना पुलिस चौकी के पास बस का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी धम्बोला थाना क्षेत्र के सरथूना इलाके में पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *