महोबा में करंट लगने से बोरिंग मशीन ऑपरेटर की मौत:वेल्डिंग के दौरान हादसा, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

महोबा में करंट लगने से बोरिंग मशीन ऑपरेटर की मौत:वेल्डिंग के दौरान हादसा, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

महोबा में बोरिंग मशीन में वेल्डिंग करते समय करंट लगने से एक ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले निवासी लक्ष्मन (32) के रूप में हुई है। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी गांव की है। बताया गया कि गांव में बोरिंग का कार्य चल रहा था, जहां लक्ष्मन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था। काम के दौरान बोरिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। मशीन को ठीक करने के लिए वेल्डिंग का काम शुरू किया गया। इसी दौरान वेल्डिंग मशीन में अचानक तेज करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से लक्ष्मन मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथी मजदूरों ने तत्काल उसे महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर अमित राजपूत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *