खैरथल में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल:एक जयपुर रेफर, बहन की ननद से बात करने पर हुआ झगड़ा

खैरथल में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल:एक जयपुर रेफर, बहन की ननद से बात करने पर हुआ झगड़ा

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। संघर्ष में चाकू और धारदार हथियारों से किए हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। बहन की ननद से बात करने पर झगड़ा थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा ने बताया- विवाद का मूल कारण एक पारिवारिक संबंध था। बिहार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी किशनगढ़बास के इसी गांव में की थी। वह अपने बेटे के साथ इस गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर रहता था और मजदूरी करता था। महिला का भाई अपने जीजा की बहन से मोबाइल पर बात करता था। इस बात को लेकर कई बार उसे समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार रात 8 बजे इसी बात को लेकर महिला के देवर और उसके दो बेटे युवक के गांव पहुंचे और झगड़ा शुरू हो गया। एक युवक जयपुर रेफर यह विवाद जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया। झड़प में दोनों ही पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना में बिहार निवासी पिता-पुत्र के अलावा महिला का देवर और उसके दो बेटे घायल हुए है। महिला के देवर और देवर के एक बेटे का इलाज अलवर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल देवर के दूसरे बेटे को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा और सहायक उप निरीक्षक ज्ञानचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिहार निवासी पिता-पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना अधिकारी ने बताया- घटना के बाद फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *