केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने टीएमसी के ‘गुंडाराज’ के अंत की घोषणा करते हुए इसे बंगाल में एक नए युग की शुरुआत बताया। सुबह चुनावी रुझान आने के साथ ही मंत्री के आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को बढ़त मिलती गई, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। नतीजों की पुष्टि होते ही सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। टीएमसी के ‘गुंडाराज’ से तंग आ चुकी थी जनता: मंत्री मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के ‘गुंडाराज’ का अंत हो गया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ‘बुआ-भतीजे’ की सरकार और टीएमसी के ‘गुंडाराज’ से तंग आ चुकी थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने बदलाव के लिए भाजपा को जनादेश दिया। उन्होंने असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत को भी ‘सुखद’ बताया। मंत्री ने कहा कि यह जीत पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने टीएमसी के ‘गुंडाराज’ के अंत की घोषणा करते हुए इसे बंगाल में एक नए युग की शुरुआत बताया। सुबह चुनावी रुझान आने के साथ ही मंत्री के आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को बढ़त मिलती गई, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। नतीजों की पुष्टि होते ही सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। टीएमसी के ‘गुंडाराज’ से तंग आ चुकी थी जनता: मंत्री मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के ‘गुंडाराज’ का अंत हो गया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ‘बुआ-भतीजे’ की सरकार और टीएमसी के ‘गुंडाराज’ से तंग आ चुकी थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने बदलाव के लिए भाजपा को जनादेश दिया। उन्होंने असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत को भी ‘सुखद’ बताया। मंत्री ने कहा कि यह जीत पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है।


