भाजपा प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा पहुंचीं सहरसा:विपक्ष से 70 करोड़ महिलाओं के अधिकारों के बारे में सोचने का किया आग्रह

भाजपा प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा पहुंचीं सहरसा:विपक्ष से 70 करोड़ महिलाओं के अधिकारों के बारे में सोचने का किया आग्रह

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा मंगलवार शाम सहरसा पहुंचीं। उन्होंने शहर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सहरसा की मेयर बैन प्रिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुगमनी देवी और भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लाजवंती झा ने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झा ने आरोप लगाया कि संसद में 17 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन बिल विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस की गलत नीतियों और रणनीति के कारण पारित नहीं हो सका। विपक्ष पर साजिश के तहत बिल पास नहीं करने का आरोप प्रदेश महामंत्री ने इस बिल को महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोची-समझी साजिश के तहत इसे पास नहीं होने दिया गया। झा ने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि सामान्य परिवारों की महिलाएं सदन तक पहुंचें और अपनी आवाज उठा सकें। लाजवंती झा ने विपक्ष पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दल केवल अपने परिवारों और चुनिंदा राजनीतिक घरानों को ही अवसर देना चाहते हैं। उनका कहना था कि विपक्ष आम महिलाओं को नेतृत्व का मौका नहीं देना चाहता। महिलाओं के अधिकारों के बारे में सोचने का किया आग्रह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी लगातार महिलाओं के हित में काम कर रहे हैं। झा ने सदन में भी विपक्षी नेताओं से महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के बारे में गंभीरता से सोचने का आग्रह किया है। लाजवंती झा ने जोर देकर कहा कि देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं की भावनाएं इस मुद्दे से जुड़ी हुई हैं, और विपक्ष महिलाओं की भावनाओं के साथ राजनीति कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा मंगलवार शाम सहरसा पहुंचीं। उन्होंने शहर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सहरसा की मेयर बैन प्रिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुगमनी देवी और भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लाजवंती झा ने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झा ने आरोप लगाया कि संसद में 17 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन बिल विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस की गलत नीतियों और रणनीति के कारण पारित नहीं हो सका। विपक्ष पर साजिश के तहत बिल पास नहीं करने का आरोप प्रदेश महामंत्री ने इस बिल को महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोची-समझी साजिश के तहत इसे पास नहीं होने दिया गया। झा ने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि सामान्य परिवारों की महिलाएं सदन तक पहुंचें और अपनी आवाज उठा सकें। लाजवंती झा ने विपक्ष पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दल केवल अपने परिवारों और चुनिंदा राजनीतिक घरानों को ही अवसर देना चाहते हैं। उनका कहना था कि विपक्ष आम महिलाओं को नेतृत्व का मौका नहीं देना चाहता। महिलाओं के अधिकारों के बारे में सोचने का किया आग्रह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी लगातार महिलाओं के हित में काम कर रहे हैं। झा ने सदन में भी विपक्षी नेताओं से महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के बारे में गंभीरता से सोचने का आग्रह किया है। लाजवंती झा ने जोर देकर कहा कि देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं की भावनाएं इस मुद्दे से जुड़ी हुई हैं, और विपक्ष महिलाओं की भावनाओं के साथ राजनीति कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *