बेगूसराय में अहले सुबह 3 बजे बीहट रिफाइनरी रोड में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। चिंगारी थोड़ी ही देर में लपटों में बदल गई। जो आसपास की दुकानों तक फैल गई। हवा तेज होने के कारण आग काफी तेजी से भड़की। अगलगी में व्यवसायी मंटू शर्मा की लकड़ी की दुकान सहित दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। इस घटना में 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही एफसीआई थाना की पुलिस और बरौनी फायर स्टेशन से दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय युवाओं के प्रयास से करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। लेकिन तब तक 2 दुकानें जल चुकी थी। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने अपने स्कर से आग बुझाने की कोशिश की सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण ने तत्काल इसकी सूचना एफसीआई थाना और बरौनी फायर ब्रिगेड को दी। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। यही वजह से रही कि आग की लपटें लोगों के घर तक नहीं पहुंची। पीड़ित दुकानदार मंटू शर्मा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। लकड़ी का सामान होने के कारण आग ने तुरंत जोर पकड़ लिया। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। बेगूसराय में अहले सुबह 3 बजे बीहट रिफाइनरी रोड में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। चिंगारी थोड़ी ही देर में लपटों में बदल गई। जो आसपास की दुकानों तक फैल गई। हवा तेज होने के कारण आग काफी तेजी से भड़की। अगलगी में व्यवसायी मंटू शर्मा की लकड़ी की दुकान सहित दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। इस घटना में 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही एफसीआई थाना की पुलिस और बरौनी फायर स्टेशन से दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय युवाओं के प्रयास से करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। लेकिन तब तक 2 दुकानें जल चुकी थी। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने अपने स्कर से आग बुझाने की कोशिश की सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण ने तत्काल इसकी सूचना एफसीआई थाना और बरौनी फायर ब्रिगेड को दी। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। यही वजह से रही कि आग की लपटें लोगों के घर तक नहीं पहुंची। पीड़ित दुकानदार मंटू शर्मा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। लकड़ी का सामान होने के कारण आग ने तुरंत जोर पकड़ लिया। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है।


