सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर महिला आरक्षण पर देश के आधी आबादी महिलाओं के खिलाफ संसद में कांग्रेस, राजद सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के खिलाफ, भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाला गया। बीआरबी कॉलेज गेट समस्तीपुर से निकालकर मोहनपुर चौक पर जाकर समाप्त हुआ। यहां राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं का पुतला फूंका गया। पदयात्रा में महिलाएं हाथ में विपक्षियों के नारी विरोधी के खिलाफ तख्ति लेकर चल रहे चल रही थी एवं विपक्ष के खिलाफ नारा लगा रही थी। पदयात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के अध्यक्ष विमल कुमार गोलू ने किया। पदयात्रा में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध किया है उसे संसद में बिल पास होने नहीं दिया। जिससे भारत की नारी भूलेगी नहीं, इसका जवाब सड़क से संसद तक देगी। वही युवा मोर्चा के प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस एवं सभी विपक्षी दल महिला विरोधी है तथा कभी संसद में आरक्षण बिल फारकर कभी इसके विरोध में मत देकर विरोध करती है। सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर महिला आरक्षण पर देश के आधी आबादी महिलाओं के खिलाफ संसद में कांग्रेस, राजद सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के खिलाफ, भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाला गया। बीआरबी कॉलेज गेट समस्तीपुर से निकालकर मोहनपुर चौक पर जाकर समाप्त हुआ। यहां राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं का पुतला फूंका गया। पदयात्रा में महिलाएं हाथ में विपक्षियों के नारी विरोधी के खिलाफ तख्ति लेकर चल रहे चल रही थी एवं विपक्ष के खिलाफ नारा लगा रही थी। पदयात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के अध्यक्ष विमल कुमार गोलू ने किया। पदयात्रा में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध किया है उसे संसद में बिल पास होने नहीं दिया। जिससे भारत की नारी भूलेगी नहीं, इसका जवाब सड़क से संसद तक देगी। वही युवा मोर्चा के प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस एवं सभी विपक्षी दल महिला विरोधी है तथा कभी संसद में आरक्षण बिल फारकर कभी इसके विरोध में मत देकर विरोध करती है।


