BJP नेता की धमकी-‘डरायेगा तो ठोकाएगा दीदी’; भड़की TMC बोली- ‘ये बंगाल की बेटी का अपमान’

BJP नेता की धमकी-‘डरायेगा तो ठोकाएगा दीदी’; भड़की TMC बोली- ‘ये बंगाल की बेटी का अपमान’

BJP Thok Do Culture Bengal: टीएमसी ने एक्स पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अजय की एक पोस्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया। आलोक अजय ने लिखा था- अगर तुम हमें डराने की कोशिश करोगे तो गोली मार दी जाएगी, दीदी।’ 

Mamata Banerjee Goli Maro Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले सियासी घमासान और तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारतीय जनता पार्टी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुलेआम मौत की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। टीएमसी का दावा है कि बीजेपी राज्य में उत्तर प्रदेश-बिहार वाली ‘गोली मारो और ठोक दो’ वाली संस्कृति थोपने की कोशिश कर रही है।

अजय पाल शर्मा के वीडियो पर भड़की टीएमसी

यह विवाद चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो के बाद और भड़क गया। वीडियो में शर्मा फलता क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को वोटर धमकी रोकने की सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद टीएमसी और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई।

टीएमसी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अजय की एक पोस्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया। आलोक अजय ने लिखा था- अगर तुम हमें डराने की कोशिश करोगे तो गोली मार दी जाएगी, दीदी।’ टीएमसी ने इसे ममता बनर्जी के खिलाफ मौत की धमकी करार दिया। पार्टी ने कहा, ‘बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टून प्रचार के बाद अब बीजेपी ममता बनर्जी के खिलाफ खुलेआम मौत की धमकियां देने तक गिर गई है।’

टीएमसी ने आगे आरोप लगाया कि यह धमकी और दबाव की संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शीर्ष स्तर से मंजूरी प्राप्त है। पार्टी ने कहा, ‘अगर वे दीदी के बारे में इस तरह बोलते हैं तो सोचकर भी सिहरन होती है कि बंगाल की आम माताओं और बेटियों पर ये केसरिया गुंडे क्या कहर ढाएंगे।’

चुनाव आयोग पर भी बोला हमला

टीएमसी ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आयोग इस मामले में चुप्पी साधे बैठा है और मूक दर्शक बना हुआ है। पार्टी ने चेतावनी दी, ‘ये शब्द याद रखिए। बंगाल भूलता नहीं है और बंगाल माफ नहीं करता। अपनी बेटी के खिलाफ इस अपमान और धमकी का जवाब शब्दों से नहीं, बल्कि वोटों से दिया जाएगा। 4 मई को बंगाल अपनी आवाज बुलंद करेगा।’

बीजेपी ने आरोपों को किया खारिज

बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बीजेपी प्रवक्ता आलोक अजय ने पलटवार करते हुए कहा, ‘आप लोगों को हिंदी नहीं आती क्या? पीड़ित बनने का नाटक मत कीजिए। गोली मारो और भाग जाओ वाली संस्कृति आपकी है, हमारी नहीं। अपने गुंडों से लोगों को धमकाने की कोशिश मत कीजिए।’

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *