जौनपुर में पोल से टकराकर बाइकसावर की मौत:तेज रफ्तार होने से अनिंयत्रित होकर टकराया, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

जौनपुर में पोल से टकराकर बाइकसावर की मौत:तेज रफ्तार होने से अनिंयत्रित होकर टकराया, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

जौनपुर के सुजानगंज में मछली शहर सड़क पर रविवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक दोपहिया वाहन से विद्युत पोल से टकरा गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दहेंव ग्राम सभा में सुजानगंज-मछलीशहर रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, युवक मछलीशहर से सुजानगंज की ओर आ रहा था, तभी उसका वाहन अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से टकरा गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर सुजानगंज थाना पुलिस और डायल 108 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। सुजानगंज पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *