सुपौल में अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:घर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट, घर का अकेला कमाने वाला था

सुपौल में अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:घर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट, घर का अकेला कमाने वाला था

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही एनएच-27 स्थित मछली मार्केट के समीप सोमवार की रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सिमराही नगर पंचायत के दिना दास टोला वार्ड संख्या-2 निवासी 29 वर्षीय राकेश पाण्डेय के रूप में हुई है। वह योगेन्द्र पाण्डेय के पुत्र थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राकेश अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे, ऐसे में उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। 3 बच्चों का था पिता बताया गया कि राकेश पाण्डेय अपने पीछे पत्नी सरिता देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में 10 वर्षीय आदित्य कुमार, 10 वर्षीय अंकित कुमार और 7 वर्षीय प्रिया कुमारी शामिल हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार सुबह जैसे ही हादसे की जानकारी गांव में फैली, मृतक के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी सरिता देवी, मां माला देवी और पिता योगेन्द्र पाण्डेय गहरे सदमे में हैं। परिजन बार-बार बेसुध होकर राकेश को याद कर विलाप कर रहे थे। मां और पत्नी की दर्दभरी चीखों से माहौल गमगीन हो गया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालता था स्थानीय लोगों के अनुसार, राकेश परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे और मेहनत-मजदूरी कर घर चलाते थे। उनकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही एनएच-27 स्थित मछली मार्केट के समीप सोमवार की रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सिमराही नगर पंचायत के दिना दास टोला वार्ड संख्या-2 निवासी 29 वर्षीय राकेश पाण्डेय के रूप में हुई है। वह योगेन्द्र पाण्डेय के पुत्र थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राकेश अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे, ऐसे में उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। 3 बच्चों का था पिता बताया गया कि राकेश पाण्डेय अपने पीछे पत्नी सरिता देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में 10 वर्षीय आदित्य कुमार, 10 वर्षीय अंकित कुमार और 7 वर्षीय प्रिया कुमारी शामिल हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार सुबह जैसे ही हादसे की जानकारी गांव में फैली, मृतक के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी सरिता देवी, मां माला देवी और पिता योगेन्द्र पाण्डेय गहरे सदमे में हैं। परिजन बार-बार बेसुध होकर राकेश को याद कर विलाप कर रहे थे। मां और पत्नी की दर्दभरी चीखों से माहौल गमगीन हो गया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालता था स्थानीय लोगों के अनुसार, राकेश परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे और मेहनत-मजदूरी कर घर चलाते थे। उनकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *