खगड़िया में भैंस से टकराई बाइक, युवक घायल:ससुराल जाते समय हादसा, महेशखूंट-अगुवानी रोड पर हुई घटना

खगड़िया में भैंस से टकराई बाइक, युवक घायल:ससुराल जाते समय हादसा, महेशखूंट-अगुवानी रोड पर हुई घटना

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महेशखूंट-अगुवानी पथ पर के बिठला पैट्रोल पंप के पास एक भैंस से बाइक टकराने के बाद यह घटना हुई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकड़ैल निवासी नीतीश कुमार अपनी बाइक से सलारपुर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में मड़ैया ओपी इलाके के महेशखूंट-अगुवानी पथ पर अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। नीतीश की बाइक भैंस से टकरा गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को सहायता पहुंचाई। सूचना मिलने पर सलारपुर गांव से घायल के साला गौतम कुमार सहित परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परबत्ता थाना की 112 आपातकालीन टीम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। घायल नीतीश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महेशखूंट-अगुवानी पथ पर के बिठला पैट्रोल पंप के पास एक भैंस से बाइक टकराने के बाद यह घटना हुई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकड़ैल निवासी नीतीश कुमार अपनी बाइक से सलारपुर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में मड़ैया ओपी इलाके के महेशखूंट-अगुवानी पथ पर अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। नीतीश की बाइक भैंस से टकरा गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को सहायता पहुंचाई। सूचना मिलने पर सलारपुर गांव से घायल के साला गौतम कुमार सहित परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परबत्ता थाना की 112 आपातकालीन टीम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। घायल नीतीश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *