पटना के होटल मौर्या में आयोजित एक कार्यक्रम में खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने ISPL से संबद्ध बिहार टी10 लीग का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य बिहार की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। इस अवसर पर सांसद और प्रसिद्ध कलाकार श्री मनोज तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के खिलाड़ी आज विश्वभर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। जनता की सेवा करने का अवसर मिलता रहा
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प का उल्लेख किया। श्रेयसी सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिलता रहा, तो वह सुनिश्चित करेंगी कि 2036 ओलंपिक के कुछ महत्वपूर्ण आयोजन बिहार में हों, और उस ओलंपिक में अधिकांश खिलाड़ी बिहार से ही होंगे। खेल मंत्री ने पारंपरिक सोच “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब” का जिक्र करते हुए कहा कि अब समय बदल गया है। आज खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सम्मान, करियर और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। आधुनिक खेल अवसंरचनाओं का भी निर्माण किया जाएगा
उन्होंने बताया कि राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर राज्य में अन्य आधुनिक खेल अवसंरचनाओं का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, इन परिसंपत्तियों के बेहतर रख-रखाव के लिए राज्य सरकार एक मेंटेनेंस पॉलिसी तैयार कर रही है, ताकि खिलाड़ियों को लंबे समय तक विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार में खेल और खिलाड़ियों को जो सम्मान दिया है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पटना के होटल मौर्या में आयोजित एक कार्यक्रम में खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने ISPL से संबद्ध बिहार टी10 लीग का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य बिहार की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। इस अवसर पर सांसद और प्रसिद्ध कलाकार श्री मनोज तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के खिलाड़ी आज विश्वभर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। जनता की सेवा करने का अवसर मिलता रहा
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प का उल्लेख किया। श्रेयसी सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिलता रहा, तो वह सुनिश्चित करेंगी कि 2036 ओलंपिक के कुछ महत्वपूर्ण आयोजन बिहार में हों, और उस ओलंपिक में अधिकांश खिलाड़ी बिहार से ही होंगे। खेल मंत्री ने पारंपरिक सोच “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब” का जिक्र करते हुए कहा कि अब समय बदल गया है। आज खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सम्मान, करियर और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। आधुनिक खेल अवसंरचनाओं का भी निर्माण किया जाएगा
उन्होंने बताया कि राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर राज्य में अन्य आधुनिक खेल अवसंरचनाओं का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, इन परिसंपत्तियों के बेहतर रख-रखाव के लिए राज्य सरकार एक मेंटेनेंस पॉलिसी तैयार कर रही है, ताकि खिलाड़ियों को लंबे समय तक विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार में खेल और खिलाड़ियों को जो सम्मान दिया है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


