दरभंगा में सहयोग शिविर में पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष:सजंय सरावगी बोले- जनता लिखित शिकायत दर्ज कराए, निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित होगा

दरभंगा में सहयोग शिविर में पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष:सजंय सरावगी बोले- जनता लिखित शिकायत दर्ज कराए, निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित होगा

दरभंगा सदर प्रखंड की शिशो पश्चिमी एवं शहबाजपुर पंचायत में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है और सहयोग शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। लोगों को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सहयोग शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदन पर 10 दिनों तक कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 20वें दिन पुनः नोटिस और 25वें दिन अंतिम चेतावनी दी जाएगी। इसके बावजूद 30 दिनों के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रखंड प्रशासन और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की विशेष निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से की जा रही है, क्योंकि सर्वाधिक शिकायतें इन्हीं विभागों से संबंधित प्राप्त होती हैं। सहयोग शिविरों में सभी विभागों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन इन तीन विभागों के मामलों की विशेष मॉनिटरिंग होगी। संजय सरावगी ने शिकायतों को लिखित रूप में दर्ज कराने की अपील की प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपनी शिकायतें लिखित रूप में दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे जवाबदेही तय होगी और निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आम लोगों की समस्याओं को पंजीकृत कराने में सहयोग करने का आग्रह किया। संजय सरावगी ने कहा कि वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। अब राज्य सरकार सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बड़े निवेशकों का बिहार में आगमन शुरू हो चुका है और आने वाले समय में राज्य के प्रत्येक जिले में उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर जिले के 326 स्वयं सहायता समूहों की जीविका दीदियों के बीच 5 करोड़ 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। सरावगी ने कहा कि जीविका समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम हैं और सरकार उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोग शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद संजय सरावगी ने राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता के साथ नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन तथा 267.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित ‘अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दरभंगा सदर प्रखंड की शिशो पश्चिमी एवं शहबाजपुर पंचायत में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है और सहयोग शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। लोगों को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सहयोग शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदन पर 10 दिनों तक कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 20वें दिन पुनः नोटिस और 25वें दिन अंतिम चेतावनी दी जाएगी। इसके बावजूद 30 दिनों के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रखंड प्रशासन और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की विशेष निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से की जा रही है, क्योंकि सर्वाधिक शिकायतें इन्हीं विभागों से संबंधित प्राप्त होती हैं। सहयोग शिविरों में सभी विभागों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन इन तीन विभागों के मामलों की विशेष मॉनिटरिंग होगी। संजय सरावगी ने शिकायतों को लिखित रूप में दर्ज कराने की अपील की प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपनी शिकायतें लिखित रूप में दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे जवाबदेही तय होगी और निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आम लोगों की समस्याओं को पंजीकृत कराने में सहयोग करने का आग्रह किया। संजय सरावगी ने कहा कि वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। अब राज्य सरकार सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बड़े निवेशकों का बिहार में आगमन शुरू हो चुका है और आने वाले समय में राज्य के प्रत्येक जिले में उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर जिले के 326 स्वयं सहायता समूहों की जीविका दीदियों के बीच 5 करोड़ 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। सरावगी ने कहा कि जीविका समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम हैं और सरकार उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोग शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद संजय सरावगी ने राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता के साथ नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन तथा 267.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित ‘अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *