समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बाया नदी में डूबने से 11 साल के बृजेश कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मणिपुर गांव निवासी विकास कुमार के बेटे के रूप में हुई है। बृजेश दस दिन पहले अपनी नानी के साथ ननिहाल आया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बृजेश अपने नाना के साथ खाना खाने के बाद घर से बाहर खेलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बाया नदी में नहाने चला गया। नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों ने एक साथ पानी में छलांग लगाई। इनमें सत्यम कुमार (8 ) और शिव कुमार (7 ) सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन बृजेश गहरे पानी में चला गया और वापस नहीं निकल सका। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो दोनों बच्चों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। एक घंटे के बाद नदी से निकाला बाहर सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे तक चले खोजबीन अभियान के बाद बृजेश को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक के नाना इंदल दास ने बताया कि बृजेश तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसके बड़े भाई का नाम मानव कुमार (12) और छोटे भाई का नाम विवेक कुमार (8) है। बृजेश के पिता विकास कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विद्यापतिनगर थाना अध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही परिजनों की ओर से आवेदन दिए जाने पर सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत मद से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बाया नदी में डूबने से 11 साल के बृजेश कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मणिपुर गांव निवासी विकास कुमार के बेटे के रूप में हुई है। बृजेश दस दिन पहले अपनी नानी के साथ ननिहाल आया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बृजेश अपने नाना के साथ खाना खाने के बाद घर से बाहर खेलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बाया नदी में नहाने चला गया। नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों ने एक साथ पानी में छलांग लगाई। इनमें सत्यम कुमार (8 ) और शिव कुमार (7 ) सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन बृजेश गहरे पानी में चला गया और वापस नहीं निकल सका। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो दोनों बच्चों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। एक घंटे के बाद नदी से निकाला बाहर सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे तक चले खोजबीन अभियान के बाद बृजेश को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक के नाना इंदल दास ने बताया कि बृजेश तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसके बड़े भाई का नाम मानव कुमार (12) और छोटे भाई का नाम विवेक कुमार (8) है। बृजेश के पिता विकास कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विद्यापतिनगर थाना अध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही परिजनों की ओर से आवेदन दिए जाने पर सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत मद से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।


