बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश ने CM के कंधे पर रखा हाथ, क्लासरूम में मांस, 18 शहरों का पारा 40°C के पार

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश ने CM के कंधे पर रखा हाथ, क्लासरूम में मांस, 18 शहरों का पारा 40°C के पार

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से हैं। दिल्ली से पटना पहुंचते ही सम्राट चौधरी सीधे पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें नीतीश सम्राट के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार से मिले सम्राट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना आ चुके हैं। पटना आते ही सम्राट चौधरी सीधे नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें नीतीश सम्राट के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं। CM सिर झुकाकर उन्हें प्रणाम करते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. रोहतास में स्कूल के क्लासरूम में थैलियों में मिला मांस रोहतास के रामूडीह में उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में 4 थैलियों में मांस मिला है। इसका वजन 7 किलो से ज्यादा है। गांव वालों का आरोप है कि ये गोमांस है जो मिड-डे-मील के नाम पर बच्चों को खिलाया जाता था। इस स्कूल में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के बच्चे पढ़ते हैं। एक क्लासरूम में काले रंग की पॉलिथीन में मांस मिला है। पूरी खबर पढ़ें 3. JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में भी निशांत नहीं जदयू ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम नहीं है। यानी निशांत पार्टी-संगठन में भी फिलहाल कोई पद नहीं संभालने जा रहे हैं। बता दें कि निशांत 3 मई से बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. अनंत बोले-पप्पू यादव बताएं उनकी पत्नी कैसे MP बनीं ‘महिलाओं की बिना नेताओं के बेड से गुजरे पॉलिटिक्स में एंट्री नहीं होती है।’ ये कहने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने बयान पर कायम हैं। इधर, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव से तीखे सवाल पूछे हैं। बाहुबली ने कहा, ’जब सांसद ने कहा कि 90% महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं तो पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी से तो पूछे वो कैसे गई थीं।’ पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार के 18 शहरों का तापमान 40°C से ज्यादा बिहार में गर्मी ने अप्रैल महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। गयाजी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतास में बुधवार को पारा 42 डिग्री पहुंच गया, जबकि नालंदा में 41 के करीब है। पूरी खबर पढ़ें 6. उपेंद्र कुशवाहा की धिक्कार रैली, पत्नी-बहू नहीं पहुंचीं महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद NDA का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने आज पूरे बिहार में धिक्कार मार्च निकाला। पटना में RLM कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी शामिल हुए। हालांकि, कुशवाहा की पत्नी और बहू इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुईं। पटना में RLM की धिक्कार रैली में महिलाओं से अधिक पुरुष नजर आए। पूरी खबर पढ़ें 7. सम्राट के CM बनने के बाद बिहार में पहला एनकाउंटर बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पटना में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मामला बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा से सटे कृषि फार्म का है, जहां पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ में ज्वेलरी शॉप में डकैती कांड के मास्टरमाइंड दिलीप के पैर में गोली लगी है। पूरी खबर पढ़ें 8. मधुबनी में क्लर्क और बिचौलिया 10 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट मधुबनी के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल लिपिक साकेत कुमार और बिचौलिया परमानंद झा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जमीन से अतिक्रमण हटाने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘मां का दूध पीकर बड़ा हुआ, जहर खाने को तैयार’ महिलाओं पर दिए अपने बयान पर सांसद पप्पू यादव ने सफाई दी है। इन्होंने कहा है कि मैं मां का दूध पीकर बड़ा हुआ हूं। इसलिए महिलाओं के लिए आवाज उठा रहा हूं। महिला आयोग के नोटिस को मैंने रद्दी में फेंक दिया है। 700 विधायक रेप के आरोपी है। पूरी खबर पढ़ें 10. तेजप्रताप यादव-प्रशांत किशोर की मुलाकात JJD नेता सह राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव और जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुलाकात का वीडियो सामने आया। इस मुलाकात का वीडियो खुद तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 11. पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार वैशाली में एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। घटना जन्दाहा प्रखंड स्थित खोपी पंचायत की है। मुकेश कुमार माझी की शादी 4 साल पहले 22 अप्रैल 2022 में संजू कुमारी से हुई थी। मुकेश महाराष्ट्र में काम करता है। इसी दौरान संजू का संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से बिटण्टीपुर निवासी वरुण कुमार माझी से हुआ। बातचीत के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 12. लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, दोनों के गले मिले हुए बगहा में बुधवार की सुबह आम के बगीचे में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला। घटना नगर थाना क्षेत्र के पुअर हाउस के पास की है। मृतक युवक की पहचान रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के बेटे मुस्तफा (20) और पुअर हाउस निवासी गुलाब मियां की बेटी सहाबुनेशा (18) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 13. ‘पति की 14 हजार सैलरी, पत्नी कॉल गर्ल बन गई’ पश्चिम बंगाल की रहने वाली 25 साल की महिला को रविवार को बेगूसराय के एक होटल से एक कस्टमर के साथ देह व्यापार के आरोप में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शहर के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में‎ पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार का‎ खुलासा हुआ था। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर,‎ महिला और उसके साथ मौजूद कस्टमर को‎ गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. मोतिहारी में भसुर की गिरफ्तारी पर महिला टावर पर चढ़ी मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में एक महिला अपने भसुर को जेल जाने से बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई। महिला करीब एक घंटे तक टावर पर रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। जानकारी के अनुसार, पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के रणजीत पासवान पर शराब से संबंधित एक मामला दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. नालंदा, गया सहित 6 जिलों में हिट वेव का अलर्ट बिहार के 10 जिले नालंदा, नवादा, गया, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास में कल यानी गुरुवार को हिट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी अधिक रहेगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से हैं। दिल्ली से पटना पहुंचते ही सम्राट चौधरी सीधे पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें नीतीश सम्राट के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार से मिले सम्राट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना आ चुके हैं। पटना आते ही सम्राट चौधरी सीधे नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें नीतीश सम्राट के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं। CM सिर झुकाकर उन्हें प्रणाम करते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. रोहतास में स्कूल के क्लासरूम में थैलियों में मिला मांस रोहतास के रामूडीह में उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में 4 थैलियों में मांस मिला है। इसका वजन 7 किलो से ज्यादा है। गांव वालों का आरोप है कि ये गोमांस है जो मिड-डे-मील के नाम पर बच्चों को खिलाया जाता था। इस स्कूल में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के बच्चे पढ़ते हैं। एक क्लासरूम में काले रंग की पॉलिथीन में मांस मिला है। पूरी खबर पढ़ें 3. JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में भी निशांत नहीं जदयू ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम नहीं है। यानी निशांत पार्टी-संगठन में भी फिलहाल कोई पद नहीं संभालने जा रहे हैं। बता दें कि निशांत 3 मई से बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. अनंत बोले-पप्पू यादव बताएं उनकी पत्नी कैसे MP बनीं ‘महिलाओं की बिना नेताओं के बेड से गुजरे पॉलिटिक्स में एंट्री नहीं होती है।’ ये कहने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने बयान पर कायम हैं। इधर, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव से तीखे सवाल पूछे हैं। बाहुबली ने कहा, ’जब सांसद ने कहा कि 90% महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं तो पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी से तो पूछे वो कैसे गई थीं।’ पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार के 18 शहरों का तापमान 40°C से ज्यादा बिहार में गर्मी ने अप्रैल महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। गयाजी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतास में बुधवार को पारा 42 डिग्री पहुंच गया, जबकि नालंदा में 41 के करीब है। पूरी खबर पढ़ें 6. उपेंद्र कुशवाहा की धिक्कार रैली, पत्नी-बहू नहीं पहुंचीं महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद NDA का विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने आज पूरे बिहार में धिक्कार मार्च निकाला। पटना में RLM कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी शामिल हुए। हालांकि, कुशवाहा की पत्नी और बहू इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुईं। पटना में RLM की धिक्कार रैली में महिलाओं से अधिक पुरुष नजर आए। पूरी खबर पढ़ें 7. सम्राट के CM बनने के बाद बिहार में पहला एनकाउंटर बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पटना में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मामला बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा से सटे कृषि फार्म का है, जहां पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ में ज्वेलरी शॉप में डकैती कांड के मास्टरमाइंड दिलीप के पैर में गोली लगी है। पूरी खबर पढ़ें 8. मधुबनी में क्लर्क और बिचौलिया 10 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट मधुबनी के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल लिपिक साकेत कुमार और बिचौलिया परमानंद झा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जमीन से अतिक्रमण हटाने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘मां का दूध पीकर बड़ा हुआ, जहर खाने को तैयार’ महिलाओं पर दिए अपने बयान पर सांसद पप्पू यादव ने सफाई दी है। इन्होंने कहा है कि मैं मां का दूध पीकर बड़ा हुआ हूं। इसलिए महिलाओं के लिए आवाज उठा रहा हूं। महिला आयोग के नोटिस को मैंने रद्दी में फेंक दिया है। 700 विधायक रेप के आरोपी है। पूरी खबर पढ़ें 10. तेजप्रताप यादव-प्रशांत किशोर की मुलाकात JJD नेता सह राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव और जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुलाकात का वीडियो सामने आया। इस मुलाकात का वीडियो खुद तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 11. पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार वैशाली में एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। घटना जन्दाहा प्रखंड स्थित खोपी पंचायत की है। मुकेश कुमार माझी की शादी 4 साल पहले 22 अप्रैल 2022 में संजू कुमारी से हुई थी। मुकेश महाराष्ट्र में काम करता है। इसी दौरान संजू का संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से बिटण्टीपुर निवासी वरुण कुमार माझी से हुआ। बातचीत के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 12. लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, दोनों के गले मिले हुए बगहा में बुधवार की सुबह आम के बगीचे में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला। घटना नगर थाना क्षेत्र के पुअर हाउस के पास की है। मृतक युवक की पहचान रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के बेटे मुस्तफा (20) और पुअर हाउस निवासी गुलाब मियां की बेटी सहाबुनेशा (18) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 13. ‘पति की 14 हजार सैलरी, पत्नी कॉल गर्ल बन गई’ पश्चिम बंगाल की रहने वाली 25 साल की महिला को रविवार को बेगूसराय के एक होटल से एक कस्टमर के साथ देह व्यापार के आरोप में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शहर के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में‎ पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार का‎ खुलासा हुआ था। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर,‎ महिला और उसके साथ मौजूद कस्टमर को‎ गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. मोतिहारी में भसुर की गिरफ्तारी पर महिला टावर पर चढ़ी मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में एक महिला अपने भसुर को जेल जाने से बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई। महिला करीब एक घंटे तक टावर पर रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। जानकारी के अनुसार, पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के रणजीत पासवान पर शराब से संबंधित एक मामला दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. नालंदा, गया सहित 6 जिलों में हिट वेव का अलर्ट बिहार के 10 जिले नालंदा, नवादा, गया, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास में कल यानी गुरुवार को हिट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी अधिक रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *