सीजफायर वार्ता पर बड़ा अपडेट: व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिका के विशेष दूत जाएंगे पाकिस्तान, बात करना चाहता है ईरान

सीजफायर वार्ता पर बड़ा अपडेट: व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिका के विशेष दूत जाएंगे पाकिस्तान, बात करना चाहता है ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) पाकिस्तान में विशेष दूत भेजेंगे, ताकि ईरान के साथ बातचीत की जा सके। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (White House Press Secretary Carolyn Levitt) ने बताया कि हाल ही में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पेशल एनवॉय वॉफ और जारेड कुश्नर को फिर से इस्लामाबाद भेजने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस (White House) ने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है।

व्हाइट हाउस का दावा- बातचीत करना चाहता है ईरान

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ईरान आमने-सामने बातचीत करना चाहता है। उन्होंने बताया क‍ि इसलिए स्टीव और जारेड पाकिस्तान जाएंगे, ताकि ईरान की बात सुन सकें। राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा से मानते हैं कि कूटनीति को एक मौका देना चाहिए। लेविट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में ईरान की तरफ से कुछ प्रगति देखी गई है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि क्या तेहरान ने बातचीत से पहले कोई एकीकृत प्रस्ताव दिया है या नहीं।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व में शामिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (US Vice President JD Vance) और विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco rubio) अमेरिका में ही रहेंगे। ये सभी शीर्ष नेता आगे की जानकारी का इंतजार करेंगे। उपराष्ट्रपति को स्टैंडबाय पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें भी पाकिस्तान भेजा जा सकता है। व्हाइट हाउस ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब मिडिल ईस्ट में कूटनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

व्हाइट हाउस ने इजरायल-लेबनान के प्रति जताया आभार

कैरोलिन लेविट ने इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम बढ़ाने की भी पुष्टि की और इसे दुनिया और अमेरिका के लिए एक और बड़ी सफलता बताया है। कैरोलिन लेविट ने कहा- हम इजरायल और लेबनान दोनों के आभारी हैं कि उन्होंने मिलकर बातचीत जारी रखने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में दोनों देशों के नेताओं को वॉशिंगटन में भी आमंत्रित किया जा सकता है।

पाकिस्तान जाएगा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

पाकिस्तान की ARY न्यूज के अध्यक्ष कामरान खान ने सीजफायर के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद आने की पुष्टि की है। कामरान खान के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद पहुंचने वाला है। कामरान खान ने ‘X’ पर लिखा- आसिम मुनीर के साथ गहन टेलीफोन वार्ता के बाद विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *