मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ी राहत: 17 ट्रेनें अब 15-कोच, 12 नई एसी लोकल भी शुरू

मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ी राहत: 17 ट्रेनें अब 15-कोच, 12 नई एसी लोकल भी शुरू

मुंबई लोकल ट्रेन से रोज सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब कई लोकल ट्रेनों की क्षमता बढ़ाई गई है और नई एसी सेवाएं भी शुरू की गई हैं।

12 कोच से 15 कोच में बदली गई 17 ट्रेनें

पश्चिम रेलवे ने 17 मौजूदा 12-कोच नॉन-एसी लोकल ट्रेनों को 15-कोच सेवाओं में परिवर्तित कर दिया है। इससे अब 15-कोच ट्रेनों की कुल संख्या 227 से बढ़कर 244 हो गई है। इस बदलाव से यात्रियों को ज्यादा जगह मिलेगी और भीड़भाड़ में कमी आने की उम्मीद है।

इनमें से 8 सेवाएं पहली बार विरार-दहाणू रोड सेक्शन में शुरू की गई हैं, जिससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को खास राहत मिलेगी।

12 नई एसी लोकल सेवाएं शुरू

इसके साथ ही पश्चिम रेलवे ने 12 नई एसी लोकल सेवाएं भी शुरू की हैं। इन सेवाओं के शुरू होने के बाद वेस्टर्न लाइन पर एसी ट्रेनों की संख्या सोमवार से शुक्रवार तक 133 से बढ़कर 145 हो गई है, जबकि वीकेंड पर यह संख्या 106 से बढ़कर 118 हो गई है।

नई एसी लोकल ट्रेनों में भायंदर, विरार, बोरीवली और मालाड से चर्चगेट के बीच फास्ट और स्लो दोनों प्रकार की सेवाएं शामिल हैं, जिससे ऑफिस टाइम और लेट नाइट यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

कुछ स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी 15-कोच ट्रेनें

परिचालन कारणों के चलते 15-कोच लोकल ट्रेनें ग्रांट रोड, चर्नी रोड और मरीन लाइंस स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में नहीं रुकेंगी। वहीं दादर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर इन ट्रेनों को डबल हॉल्ट दिया जाएगा।

टाइमिंग में मामूली बदलाव

इन बदलावों के चलते कुछ अन्य लोकल ट्रेनों के समय में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई समय सारणी जरूर जांच लें।

नई एसी सेवाओं और 15-कोच में परिवर्तित सेवाओं का विवरण क्रमशः परिशिष्ट-1 और परिशिष्ट-2 में दिया गया है।

परिशिष्ट-1

अतिरिक्त एसी सेवाओं का विवरण

अप दिशा

क्र. सं. नई ट्रेन संख्या स्‍टेशन से प्रस्थान स्‍टेशन तक आगमन मोड
1 94134 भायंदर 05:25 चर्चगेट 06:30 फास्ट
2 94136 विरार 08:28 चर्चगेट 09:50 फास्ट
3 94138 बोरीवली 10:50 चर्चगेट 11:47 फास्ट
4 94140 मालाड 18:32 चर्चगेट 19:19 फास्ट
5 94142 बोरीवली 20:25 चर्चगेट 21:34 स्लो
6 94144 बोरीवली 22:58 चर्चगेट 00:08 स्लो

डाउन दिशा

क्र. सं. नई ट्रेन संख्या स्‍टेशन से प्रस्थान स्‍टेशन तक आगमन मोड
1 94135 चर्चगेट 07:03 विरार 08:23 फास्ट
2 94137 चर्चगेट 09:56 बोरीवली 10:42 फास्ट
3 94139 चर्चगेट 11:51 मालाड 12:36 फास्ट
4 94141 चर्चगेट 19:25 बोरीवली 20:19 फास्ट
5 94143 चर्चगेट 21:39 बोरीवली 22:46 स्लो
6 94145 चर्चगेट 00:13 भायंदर 01:33 स्लो

परिशिष्ट-2

15-कोच में परिवर्तित सेवाओं का विवरण

अप दिशा

क्र. सं. नई ट्रेन संख्या स्‍टेशन से प्रस्थान स्‍टेशन तक आगमन मोड
1 92228 भायंदर 04:30 चर्चगेट 05:33 फास्ट
2 92230 वसई रोड 07:14 चर्चगेट 08:29 फास्ट
3 92232 बोरीवली 09:22 चर्चगेट 10:19 फास्ट
4 93202 दहाणू रोड 07:17 चर्चगेट 09:56 फास्ट
5 92234 विरार 12:05 अंधेरी 13:03 स्लो
6 93204 दहाणू रोड 13:20 विरार 14:35 स्लो
7 93206 दहाणू रोड 17:10 विरार 18:20 स्लो
8 93208 दहाणू रोड 22:45 विरार 23:50 स्लो

डाउन दिशा

क्र. सं. नई ट्रेन संख्या स्‍टेशन से प्रस्थान स्‍टेशन तक आगमन मोड
1 93201 विरार 05:35 दहाणू रोड 06:50 स्लो
2 92229 चर्चगेट 05:36 वसई रोड 06:50 फास्ट
3 92231 चर्चगेट 08:32 बोरीवली 09:17 फास्ट
4 93203 चर्चगेट 10:03 दहाणू रोड 12:40 फास्ट
5 92233 चर्चगेट 10:24 बोरीवली 11:12 फास्ट
6 92235 बोरीवली 11:17 विरार 11:56 फास्ट
7 93205 विरार 15:00 दहाणू रोड 16:20 स्लो
8 92237 अंधेरी 13:35 भायंदर 14:12 फास्ट
9 93207 विरार 20:30 दहाणू रोड 21:58 स्लो

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

1 मई से लागू पश्चिम रेलवे के इस फैसले से खासकर पीक आवर में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 15-कोच ट्रेनों से क्षमता बढ़ेगी, जबकि एसी लोकल सेवाओं के विस्तार से आरामदायक यात्रा का विकल्प भी ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *