SSP changes work area of 9 policemen, sub-inspector suspended: उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने 9 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके साथ ही एक दरोगा को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।बताया गया कि न्यायालय के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही नौ कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिसमें पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से निकाल कर डायल 112 में तैनाती की गई है। इसके साथ गंगा घाट थाना, असोहा थाना में तैनात सिपाहियों को भी स्थानांतरित किया गया है।
आसीवन थाना में तैनात दरोगा को किया गया निलंबित
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में आसीवन थाना में तैनात दरोगा निजामुद्दीन को निलंबित कर दिया है। पुलिस महकमे के अनुसार न्यायालय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा निजामुद्दीन को निलंबित किया गया है। जिससे पुलिसकर्मियों में एक संदेश गया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस लाइन से निकाल दी गई डायल 112 की जिम्मेदारी
इसके साथी कांस्टेबल गौतम कुमार को पुलिस लाइन से डायल 112 में स्थानांतरित किया गया है। डायल 112 में स्थानांतरित किए जाने वाले अन्य पुलिस कर्मियों में कांस्टेबल विपिन मौर्य, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल प्रशांत मोर्य शामिल है। जिन्हें पुलिस लाइन से हटकर डायल 112 की जिम्मेदारी दी गई है।
इनका भी हुआ स्थानांतरण
इसी के साथ थाना गंगा घाट में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ममता दीक्षित को डायल 112, असोहा थाना में तैनात कांस्टेबल रोहित कश्यप को भी डायल 112 में भेजा गया है। जबकि डायल 112 में तैनात महिला कांस्टेबल गरिमा सिंह और महिला कांस्टेबल किरण यादव को आरओआईपी स्थानांतरित किया गया है।
कार्य मुक्त और कार्यभार ग्रहण करने का आदेश
जारी आदेश में बताया गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। उसके साथ ही थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों को कार्यमुक्त करते हुए आख्या प्रस्तुत करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तरफ से किए गए निलंबन की कार्रवाई से लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। अपने-अपने कागज पूरे करने में लग गए।


