Bhopal news: 24 अगस्त से शहर में चलेंगी 10 ई-बसें, देखें रूट की पूरी लिस्ट

Bhopal news: 24 अगस्त से शहर में चलेंगी 10 ई-बसें, देखें रूट की पूरी लिस्ट

Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में सिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल को मजबूत करने भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने 10 और इलेक्ट्रिक बस सड़क पर उतार दी है। बीते दिन इन गाड़ियों का ट्रायल किया गया जो टेस्ट में फिट पाई गई है। सोमवार से पूर्व संचालित 20 गाड़ियों के साथ इन 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को सड़क पर उतारा जाएगा। अपर आयुक्त एवं भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की सीईओ अंजू अरुण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 30 बसों का संचालन होने से लगभग 15 से 20 यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। हर 10 मिनट के अंदर शहर के प्रमुख रास्तों पर बस स्टॉपेज पर इन बसों को उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

ये रहेंगे इन बसों के रूट

बी- 35: संतनगर, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया हॉस्पिटल रॉयल मार्केट, पीरगेट, पॉलिटेक्निक चौराहा, रंगमहल चौराहे, रोशनपुरा, नानके पेट्रोल पंप, मेन रोड न 1, बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन चौराहा, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, रोहित नगर, बावडिया चौराहा, आकृति इकोसिटी सलैया।

बी-36: द्वारका नगर, कोच फैक्ट्री भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म न 1, पुष्पा नगर, अशोका गार्डन, प्रभात पेट्रोल पंपचौराहा, ओल्ड सुभाष नगर, शांति निकेतन, चेतक ब्रिज तिराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा मेट्रो स्टेशन, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, सुभाष स्कूल, बिट्टन मार्केट, 1100 क्वार्टर, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी चौराहा, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा, ललिता नगर, गेहुखेड़ा।

बी-37: संतगर ई-बस डिपो बैरागढ़ मार्किट, हमीदिया हॉस्पिटल, रॉयल मार्केट, एलबीएस हॉस्पिटल, शाहजहांनाबाद, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, रेलवे प्लेटफॉर्म न 6 भारत टॉकीज, लेडी हॉस्पिटल, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, मालवीय नगर, मिंटो हॉल, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, विंध्याचल, जिला न्यायालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा मेट्रो स्टेशन, चेतक ब्रिज, आइएसबीटी

12 हजार यात्रियों को होगा फायदा

भोपाल शहर में बसों के चलने से 10 से 12 हजार यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। इन बसों में यात्रियों को कई सुविधाएं भी मिलेंगी। बता दें कि बसों में दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर हैं। जिनके जरिए वे ट्रायसिकल, व्हील चेयर समेत बस में आ-जा सकेंगे। साथ ही इसमें हाईड्रोलिक डोर है, उसके ठीक सामने इतनी जगह है कि दो व्हील चेयर या ट्रायसिकल एक साथ खड़ी हो सके। दिव्यांगजनों के लिए पहली बार बस में यह सुविधा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *