भोजपुर के बहोरनपुर थाना का घेराव:गोलीकांड के आरोपियों को 24 घंटे में बेल मिलने का विरोध, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

भोजपुर के बहोरनपुर थाना का घेराव:गोलीकांड के आरोपियों को 24 घंटे में बेल मिलने का विरोध, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना का ग्रामीणों ने घेराव किया है। आरोप है कि मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती है। जिसके चलते जमीन विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार 3 लोगों को 24 घंटे के अंदर ही बेल मिल गया। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस स्टेशन का घेराव कर जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। हंगामे की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
हथियारबंद बदमाशों ने मारी थी गोली होली की रात गौरा गांव में 9 डिसमिल जमीन के विवाद में अखिलेश कुमार(34) को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी थी। बुलेट हाथ में लगी थी। घायल के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविरंजन ठाकुर, विशाल ठाकुर और कृष्ण ठाकुर को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जिला प्रशान की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई थी।
थाना में कोर्ट ऑर्डर मांगा गया घायल अखिलेश ने बताया कि पिछले एक साल से गांव के कुछ लोगों से नौ डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना में आवेदन देकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। थाना में जाने के बाद कहा गया कि कोर्ट से ऑर्डर कराकर लाइए। कोर्ट में जाने के बाद कभी वकील नहीं मिलते तो कभी कोर्ट में तारीख मिल जाती थी। कितना मुश्किल होता है आवेदन देने के बाद काम करवाना। यह हम जानते हैं, लेकिन आज उसी लापरवाही का अंजाम है। होली मिलन के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। मैं घर के बाहर बैठा था। इस बीच छह बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लग। एक गोली मेरे हाथ में लगी। किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना का ग्रामीणों ने घेराव किया है। आरोप है कि मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती है। जिसके चलते जमीन विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार 3 लोगों को 24 घंटे के अंदर ही बेल मिल गया। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस स्टेशन का घेराव कर जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। हंगामे की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
हथियारबंद बदमाशों ने मारी थी गोली होली की रात गौरा गांव में 9 डिसमिल जमीन के विवाद में अखिलेश कुमार(34) को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी थी। बुलेट हाथ में लगी थी। घायल के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविरंजन ठाकुर, विशाल ठाकुर और कृष्ण ठाकुर को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जिला प्रशान की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई थी।
थाना में कोर्ट ऑर्डर मांगा गया घायल अखिलेश ने बताया कि पिछले एक साल से गांव के कुछ लोगों से नौ डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना में आवेदन देकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। थाना में जाने के बाद कहा गया कि कोर्ट से ऑर्डर कराकर लाइए। कोर्ट में जाने के बाद कभी वकील नहीं मिलते तो कभी कोर्ट में तारीख मिल जाती थी। कितना मुश्किल होता है आवेदन देने के बाद काम करवाना। यह हम जानते हैं, लेकिन आज उसी लापरवाही का अंजाम है। होली मिलन के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। मैं घर के बाहर बैठा था। इस बीच छह बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लग। एक गोली मेरे हाथ में लगी। किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *