बुधवार शाम मढ़ौरा क्षेत्र में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई। इसके कारण मिर्जापुर स्थित पीएनबी बैंक के पास मढ़ौरा-छपरा मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इस घटना से मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और मढ़ौरा सहित आसपास के सभी प्रखंडों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। पेड़ गिरने के तुरंत बाद सड़क के दोनों ओर यात्री बसों, ट्रकों और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आवागमन ठप होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को दी। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पेड़ हटाने का प्रयास शुरू कर दिया था। हालांकि, पेड़ के विशाल आकार के कारण इसे पूरी तरह हटाने में घंटों का समय लगा। छोटे पेड़ों को तो रास्ते से हटा लिया गया, लेकिन मुख्य मार्ग को पूरी तरह सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आंधी-बारिश का सबसे अधिक असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। पेड़ गिरने और बिजली के तारों के टूटने से मढ़ौरा शहर समेत आसपास के सभी प्रखंडों की बिजली गुल हो गई है। समाचार लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ था और बिजली विभाग आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटा हुआ था। बुधवार शाम मढ़ौरा क्षेत्र में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई। इसके कारण मिर्जापुर स्थित पीएनबी बैंक के पास मढ़ौरा-छपरा मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इस घटना से मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और मढ़ौरा सहित आसपास के सभी प्रखंडों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। पेड़ गिरने के तुरंत बाद सड़क के दोनों ओर यात्री बसों, ट्रकों और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आवागमन ठप होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को दी। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पेड़ हटाने का प्रयास शुरू कर दिया था। हालांकि, पेड़ के विशाल आकार के कारण इसे पूरी तरह हटाने में घंटों का समय लगा। छोटे पेड़ों को तो रास्ते से हटा लिया गया, लेकिन मुख्य मार्ग को पूरी तरह सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आंधी-बारिश का सबसे अधिक असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। पेड़ गिरने और बिजली के तारों के टूटने से मढ़ौरा शहर समेत आसपास के सभी प्रखंडों की बिजली गुल हो गई है। समाचार लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ था और बिजली विभाग आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटा हुआ था।


