बक्सर डीएम ने की तैयारी बैठक:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से बिहार दिवस तक के कार्यक्रमों की समीक्षा, रक्तदान शिविर होगा आयोजित

बक्सर डीएम ने की तैयारी बैठक:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से बिहार दिवस तक के कार्यक्रमों की समीक्षा, रक्तदान शिविर होगा आयोजित

बक्सर में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मार्च माह में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में हुई इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जिला स्थापना दिवस, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव और बिहार दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 17 मार्च 2026 को जिला स्थापना दिवस, 21 मार्च 2026 को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव और 22 मार्च 2026 को बिहार दिवस मनाया जाएगा। गोष्ठी आयोजित करने का दिया निर्देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेमिनार, परिचर्चा और गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इसका उद्देश्य महिला प्रतिभागियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। विभिन्न विभागों के समन्वय से अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने की भी योजना है। जिला स्थापना दिवस के लिए सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाने को कहा गया। प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं और पार्कों की साफ-सफाई कर उन्हें नीली रोशनी से सजाने का भी निर्देश दिया गया। पार्क में केक कटिंग का होगा आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिला और प्रखंड मुख्यालयों में प्रभात फेरी के लिए रूट तय कर कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मुख्यालय में महानुभावों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में केक कटिंग का आयोजन होगा। सिविल सर्जन को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। 21 मार्च 2026 को डुमरांव के राज उच्च विद्यालय में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संतूर, शहनाई सहित अन्य वाद्य यंत्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा, जिनकी प्रस्तुति के बाद मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। एंबुलेंस-दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को सभी कार्यक्रम स्थलों पर एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर और डुमरांव को कार्यक्रमों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन का कहना है कि इन सभी कार्यक्रमों को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बक्सर में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मार्च माह में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में हुई इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जिला स्थापना दिवस, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव और बिहार दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 17 मार्च 2026 को जिला स्थापना दिवस, 21 मार्च 2026 को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव और 22 मार्च 2026 को बिहार दिवस मनाया जाएगा। गोष्ठी आयोजित करने का दिया निर्देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेमिनार, परिचर्चा और गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इसका उद्देश्य महिला प्रतिभागियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। विभिन्न विभागों के समन्वय से अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने की भी योजना है। जिला स्थापना दिवस के लिए सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाने को कहा गया। प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं और पार्कों की साफ-सफाई कर उन्हें नीली रोशनी से सजाने का भी निर्देश दिया गया। पार्क में केक कटिंग का होगा आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिला और प्रखंड मुख्यालयों में प्रभात फेरी के लिए रूट तय कर कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मुख्यालय में महानुभावों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में केक कटिंग का आयोजन होगा। सिविल सर्जन को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। 21 मार्च 2026 को डुमरांव के राज उच्च विद्यालय में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संतूर, शहनाई सहित अन्य वाद्य यंत्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा, जिनकी प्रस्तुति के बाद मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। एंबुलेंस-दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को सभी कार्यक्रम स्थलों पर एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर और डुमरांव को कार्यक्रमों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन का कहना है कि इन सभी कार्यक्रमों को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *