मोकामा में 3 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत:मामा की शादी में आई सलोनी गंगा स्नान के दौरान डूबी

मोकामा में 3 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत:मामा की शादी में आई सलोनी गंगा स्नान के दौरान डूबी

मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में एक शादी समारोह के दौरान गंगा स्नान करते समय तीन वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सलोनी कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने मामा की शादी में शामिल होने आई थी। जानकारी के अनुसार, सलोनी अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए घाट पर गई थी। परिजनों ने पहले बच्ची को स्नान कराया और उसे सुरक्षित मानकर घाट के किनारे बैठा दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान, परिजनों का ध्यान हटते ही सलोनी खेलते-खेलते पानी की ओर चली गई और गहरे जल में डूब गई। जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी और उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना के बाद शादी वाले घर में शोक का माहौल है। परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में एक शादी समारोह के दौरान गंगा स्नान करते समय तीन वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सलोनी कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने मामा की शादी में शामिल होने आई थी। जानकारी के अनुसार, सलोनी अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए घाट पर गई थी। परिजनों ने पहले बच्ची को स्नान कराया और उसे सुरक्षित मानकर घाट के किनारे बैठा दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान, परिजनों का ध्यान हटते ही सलोनी खेलते-खेलते पानी की ओर चली गई और गहरे जल में डूब गई। जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी और उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना के बाद शादी वाले घर में शोक का माहौल है। परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *