मुसहरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बीडीओ सह समिति अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एक एएनएम पर प्रसव के दौरान रिश्वत मांगने और लापरवाही से नवजात की मौत का गंभीर आरोप लगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बैठक में बीएचएम और बीसीएम को भी फटकार लगाई गई। डुमरी पंचायत की काजल कुमारी ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि सोमवार को प्रसव के लिए मुसहरी पीएचसी में भर्ती होने के बाद एएनएम रीमा कुमारी ने उनसे एक हजार रुपये की मांग की, जो उन्होंने दे दिए। काजल कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि एएनएम की लापरवाही के कारण उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ चंदन कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी से जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण लेने का भी निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा। बैठक में पीएचसी में साफ-सफाई और मेडिकल कचरा प्रबंधन में लापरवाही का मुद्दा भी उठा। इस पर बीडीओ ने बीएचएम मो. इसरार अहमद को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों के निष्पादन में लापरवाही के लिए बीसीएम जयकांत सदा को भी चेतावनी दी गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी, बीएचएम मो. इसरार अहमद, बीसीएम जयकांत सदा, डुमरी मुखिया शोभा कुमारी, उदय कुमार निषाद, कुमोद कुमार, लालबाबू चौधरी, इंदु कुमारी और प्रेम रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मुसहरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बीडीओ सह समिति अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एक एएनएम पर प्रसव के दौरान रिश्वत मांगने और लापरवाही से नवजात की मौत का गंभीर आरोप लगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बैठक में बीएचएम और बीसीएम को भी फटकार लगाई गई। डुमरी पंचायत की काजल कुमारी ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि सोमवार को प्रसव के लिए मुसहरी पीएचसी में भर्ती होने के बाद एएनएम रीमा कुमारी ने उनसे एक हजार रुपये की मांग की, जो उन्होंने दे दिए। काजल कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि एएनएम की लापरवाही के कारण उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ चंदन कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी से जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण लेने का भी निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा। बैठक में पीएचसी में साफ-सफाई और मेडिकल कचरा प्रबंधन में लापरवाही का मुद्दा भी उठा। इस पर बीडीओ ने बीएचएम मो. इसरार अहमद को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों के निष्पादन में लापरवाही के लिए बीसीएम जयकांत सदा को भी चेतावनी दी गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी, बीएचएम मो. इसरार अहमद, बीसीएम जयकांत सदा, डुमरी मुखिया शोभा कुमारी, उदय कुमार निषाद, कुमोद कुमार, लालबाबू चौधरी, इंदु कुमारी और प्रेम रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


