मंत्री श्वेता गुप्ता मेयर इंदु देवी के आवास पहुंचीं:पति प्रेम पंकज उर्फ ललन के निधन पर दी सांत्वना

मंत्री श्वेता गुप्ता मेयर इंदु देवी के आवास पहुंचीं:पति प्रेम पंकज उर्फ ललन के निधन पर दी सांत्वना

आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी के पति प्रेम पंकज उर्फ ललन के निधन पर बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता और पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। मंत्रियों ने परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, कन्हैया प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की। उपस्थित नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय प्रेम पंकज उर्फ ललन जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय प्रेम पंकज उर्फ ललन जी एक सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे, जो सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते थे। उन्होंने अपने व्यवहार, सहयोग भावना और सामाजिक सरोकारों से लोगों के बीच एक विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी के पति प्रेम पंकज उर्फ ललन के निधन पर बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता और पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। मंत्रियों ने परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, कन्हैया प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की। उपस्थित नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय प्रेम पंकज उर्फ ललन जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय प्रेम पंकज उर्फ ललन जी एक सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे, जो सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते थे। उन्होंने अपने व्यवहार, सहयोग भावना और सामाजिक सरोकारों से लोगों के बीच एक विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *