बाराबंकी में डंपर ने परिवार को कुचला, चार की मौत:महिला गंभीर घायल, बिजली न आने से घर के बाहर सो रहे थे

    बाराबंकी में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बिजली न आने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृतकों में 35 वर्षीय नीरज, उनके बच्चे 13 वर्षीय अनुराग, 10 वर्षीय अंशिका और 6 वर्षीय आंशू शामिल हैं। नीरज की 35 वर्षीय पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हुई हैं। नीरज और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आंशू और अंशिका ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से घायल आरती को लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक नीरज किराए पर मैजिक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बिजली न होने के कारण पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार डंपर ने पहले एक पेड़ में जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सो रहे इस परिवार को रौंद दिया। यह घटना बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित झांसा गांव में हुई।

    ​ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *