बेगूसराय- 18 घंटे से पड़ी है डिलीवरी ब्वॉय की लाश:ऑर्डर पहुंचाकर लौटने के दौरान सड़क हादसे में हुई थी मौत; मुआवजा, नौकरी की मांग

बेगूसराय- 18 घंटे से पड़ी है डिलीवरी ब्वॉय की लाश:ऑर्डर पहुंचाकर लौटने के दौरान सड़क हादसे में हुई थी मौत; मुआवजा, नौकरी की मांग

बेगूसराय में नेशनल हाइवे-31 फोरलेन पर बुधवार को सड़क हादसे के शिकार मुकेश कुमार की लाश 18 घंटे से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के बाहर रखी हुई है। आक्रोशित लोग मृतक डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार के परिजन को 10 लाख मुआवजा और पत्नी को स्मार्ट प्वाइंट में नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। कल हादसे के बाद जब लोग लाश लेकर स्मार्ट प्वाइंट पर गए थे तो 50 हजार देने की बात कह कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दरअसल, 23 साल का मुकेश कुमार रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट का डिलीवरी बॉय था, जो बीहट बाजार के रहने वाले टुनटुन दास का बेटा था। मुकेश कुमार बीहट रिलायंस पॉइंट स्टोर में करीब एक साल से डिलीवरी बॉय का काम करता था। दोपहर में ऑर्डर डिलीवर करने गया था, वहां से वापस लौटने के दौरान पपरौर के समीप तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ही मौके पर भीड़ जुट गई और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद मुआवजा, नौकरी की मांग को लेकर अड़े परिजन पोस्टमार्टम के बाद रात में जब लाश बीहट पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए और स्मार्ट प्वाइंट के सामने लाश को रख दिया। मौके पर परिजन स्थानीय लोग एवं स्मार्ट प्वाइंट के कुछ कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। इस संबंध में लोगों ने जब प्रबंधन से बात की तो प्रबंधन का कहना था कि थर्ड पार्टी से हम लोग स्टाफ हायर करते हैं, इसलिए कंपनी इसमें कुछ नहीं कर सकती है। वहीं, आक्रोशित लोगों का कहना है कि आप किसी भी तरीके से हायर करते हों, लेकिन काम तो स्मार्ट प्वाइंट के लिए करता था और ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। इसलिए परिजनों को 10 लाख मुआवजा और आश्रित को नौकरी देनी होगी। हंगामे की 2 तस्वीरें देखिए फिलहाल बीहट स्थित रिलायंस का स्मार्ट पॉइंट बंद है और प्रबंधन द्वारा आज वरीय अधिकारियों आने की बात कही गई है। फिलहाल रात से ही लोग लाश को बर्फ में सुरक्षित करके स्मार्ट प्वाइंट के पास रखे हुए हैं। इस दौरान आज करीब एक घंटे के लिए एनएच जाम कर दिया गया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवा दिया। बेगूसराय में नेशनल हाइवे-31 फोरलेन पर बुधवार को सड़क हादसे के शिकार मुकेश कुमार की लाश 18 घंटे से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के बाहर रखी हुई है। आक्रोशित लोग मृतक डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार के परिजन को 10 लाख मुआवजा और पत्नी को स्मार्ट प्वाइंट में नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। कल हादसे के बाद जब लोग लाश लेकर स्मार्ट प्वाइंट पर गए थे तो 50 हजार देने की बात कह कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दरअसल, 23 साल का मुकेश कुमार रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट का डिलीवरी बॉय था, जो बीहट बाजार के रहने वाले टुनटुन दास का बेटा था। मुकेश कुमार बीहट रिलायंस पॉइंट स्टोर में करीब एक साल से डिलीवरी बॉय का काम करता था। दोपहर में ऑर्डर डिलीवर करने गया था, वहां से वापस लौटने के दौरान पपरौर के समीप तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ही मौके पर भीड़ जुट गई और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद मुआवजा, नौकरी की मांग को लेकर अड़े परिजन पोस्टमार्टम के बाद रात में जब लाश बीहट पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए और स्मार्ट प्वाइंट के सामने लाश को रख दिया। मौके पर परिजन स्थानीय लोग एवं स्मार्ट प्वाइंट के कुछ कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। इस संबंध में लोगों ने जब प्रबंधन से बात की तो प्रबंधन का कहना था कि थर्ड पार्टी से हम लोग स्टाफ हायर करते हैं, इसलिए कंपनी इसमें कुछ नहीं कर सकती है। वहीं, आक्रोशित लोगों का कहना है कि आप किसी भी तरीके से हायर करते हों, लेकिन काम तो स्मार्ट प्वाइंट के लिए करता था और ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। इसलिए परिजनों को 10 लाख मुआवजा और आश्रित को नौकरी देनी होगी। हंगामे की 2 तस्वीरें देखिए फिलहाल बीहट स्थित रिलायंस का स्मार्ट पॉइंट बंद है और प्रबंधन द्वारा आज वरीय अधिकारियों आने की बात कही गई है। फिलहाल रात से ही लोग लाश को बर्फ में सुरक्षित करके स्मार्ट प्वाइंट के पास रखे हुए हैं। इस दौरान आज करीब एक घंटे के लिए एनएच जाम कर दिया गया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवा दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *