Vaibhav Sooryavanshi switches to MS Dhoni mode: राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी नेट्स में एमएस धोनी के अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट खेलते नजर आ रहे हैं।
IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक के तौर पर लगातार चमक रहे हैं। 2025 में आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले और शतक लगाने वाले खिलाड़ी बनने के बाद उन्होंने इस सीजन में भी अपना बेहद आक्रामक अंदाज जारी रखा है। हाल ही में वह आईपीएल में सबसे तेज़ी से 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए (गेंदों के हिसाब से)। उन्होंने सिर्फ 227 गेंदों में यह मील का पत्थर हासिल किया और ग्लेन मैक्सवेल का 260 गेंदों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
धोनी अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट
आज शनिवार को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इससे पहले आरआर ने एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी जयपुर में एक नेट सेशन के दौरान शानदार हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए दिखे। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
‘हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए किसी बिहारी पर ही भरोसा करें’
पोस्ट के साथ एक मज़ेदार कैप्शन भी जोड़ा, जिसमें लिखा, “हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए किसी बिहारी पर ही भरोसा करें,” जिसने फैंस का काफी ध्यान खींचा और उन्हें प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि हेलीकॉपर शॉट को एमएय धोनी ने मशहूर बनाया था (जो झारखंड से आते हैं, जो पहले बिहार का ही हिस्सा था), अब क्रिकेट के सबसे मशहूर शॉट्स में से एक बन गया है। इस कैप्शन को उस विरासत को एक मज़ेदार अंदाज़ में याद करने के तौर पर देखा गया, जो सूर्यवंशी की जड़ों को धोनी के सिग्नेचर शॉट से जोड़ता है।
पिछले मैच में नहीं चला था बल्ला
वैभव को 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ अपने पिछले मैच में एक छोटी सी निराशा का सामना करना पड़ा था। जहां वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। खास बात यह है कि उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मेडन ओवर भी खेला, जिसे मोहसिन खान ने फेंका था।
आंकड़ों में भारी है एसआरएच का पलड़ा
राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों (7 मैचों में से 5 जीत) के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 8 अंकों (7 मैचों में 4 जीत) के साथ चौथे स्थान पर है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 22 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 13 एसआरएच ने तो आरआर ने 9 मैच जीते हैं।
Sports – Patrika | CMS


