BBA छात्रा का पीछा कर शादी का दबाव बनाया:कानपुर में कॉलेज के बाहर रोका, विरोध करने पर पीटा, मां पर तेजाब फेंकने की धमकी

BBA छात्रा का पीछा कर शादी का दबाव बनाया:कानपुर में कॉलेज के बाहर रोका, विरोध करने पर पीटा, मां पर तेजाब फेंकने की धमकी

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक बीबीए छात्रा ने युवक पर उत्पीड़न, मारपीट और मां पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 वर्षीय छात्रा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और अपनी मां के साथ कानपुर में रहती है। छात्रा की मां एक ज्वेलरी शॉप में काम करती हैं। छात्रा के मुताबिक, इलाके का एक युवक पिछले करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा था। छात्रा ने जब इस बारे में अपनी मां को बताया तो उन्होंने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। इसके बावजूद युवक ने छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने घर के बाहर बदनाम करने की धमकी दी। कॉलेज जाते समय रोका, मना करने पर पीटा छात्रा का आरोप है कि 10 मई को कॉलेज जाते समय आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और पूछा कि क्या वह उससे प्यार करती है। छात्रा के इंकार करने पर युवक भड़क गया और उसके साथ मारपीट की। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान भी पड़े हैं। नए नंबरों से करता रहा कॉल और मैसेज पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी के कई मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए थे, लेकिन वह नए नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज करता रहा। युवक घर के नीचे खड़े होकर ‘हां’ बुलवाने के लिए धमकियां देता था। मां को दी तेजाब फेंकने की धमकी छात्रा की मां ने बताया कि जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गईं, तो युवक ने नौकरी से लौटते समय उन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा इतनी डर गई थी कि वह सात दिनों तक घर से बाहर नहीं निकली। मां को काम पर जाते समय बेटी को कमरे में बंद करके या रिश्तेदारों के यहां छोड़कर जाना पड़ता था। अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *